
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
126 days ago
🍊 *मोहिनी एकादशी* 🍎 *🕉️मोहिनी एकादशी 2026: जानें पूजा विधि और महत्व🕉️* *=======================* *⭕पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत कलश की रक्षा के लिए मोहिनी रूप धारण किया था।* *जो भक्त इस दिन व्रत करते हैं, उन्हें मोह-माया के बंधनों से मुक्ति मिलती है और उनके सभी पाप समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि 2026 में यह व्रत कब मनाया जाएगा और भगवान विष्णु को इस अवतार की आवश्यकता क्यों पड़ी।* *⚜️मोहिनी एकादशी 2026 की तिथि और मुहूर्त* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* एकादशी तिथि का प्रारंभ 26 अप्रैल 2026 को शाम 06:06 बजे होगा। यह तिथि 27 अप्रैल 2026 को शाम 06:15 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, सूर्योदय के समय एकादशी तिथि 27 अप्रैल को है, इसलिए *•मोहिनी एकादशी का व्रत सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।* *🪔भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की कथा* 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩 पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश निकला, जिसके लिए देवताओं और असुरों के बीच युद्ध हुआ। असुर बलवान थे और अमृत पीकर अमर होना चाहते थे

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
