
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
178 days ago
मनुष्य कभी भी संतुष्ट नहीं होता। वह हमेशा और अधिक पाने की इच्छा रखता है, जबकि सच यह है कि आज जो हमारे पास है, वही किसी दूसरे व्यक्ति का सपना है । इस दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास दो समय की रोटी भी नहीं है। कुछ लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है, तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें भगवान ने हाथ, पैर या आंखों का सुख भी नहीं दिया। इसलिए हमें अपने जीवन में जो कुछ भी मिला है, उसके लिए भगवान और अपने माता-पिता के प्रति आभारी होना चाहिए। उन्होंने हमें जो भी दिया है, वह हमारे लिए एक अनमोल उपहार है। *अगर वह दे तो शुक्र कर, न दे तो सब्र कर* राधे राधे जी जय श्री कृष्णा 🙏💫
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
