MyMandirInstall

*🌹अगर आपके दोस्त में हैं ये ६ गुण, तो जीवन में भूलकर भी न छोड़े* *उसका साथ🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕गरुड़ पुराण में जीवन को सफल बनाने के लिए सच्चे मित्र की पहचान बताई गई है। यह लेख उन ६ गुणों को उजागर करता है जो एक सच्चे दोस्त में होने चाहिए, जैसे सुख-दुख में साथ देना और अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करना।* *अक्सर लोगों के मन में गरुड़ पुराण का नाम सुनते ही स्वर्ग-नरक का विचार आता है, लेकिन गरुड़ पुराण में जीवन को सफल बनाने का ज्ञान छिपा है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि एक सच्चा मित्र वह है, जो किसी संकट के दौरान आपका साथ दे, लेकिन स्वार्थी दोस्त किसी भी विपत्ति में मदद नहीं करते।* *गरुड़ पुराण से हमको यह सीख मिलती है कि जीवन में सच्चे दोस्त की पहचान कैसे कर सकते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि किन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए।* *🚩१. सुख और दुख का समान साथी-* गरुड़ पुराण के अनुसार, जो दोस्त आपके सुख के अलावा दुख में आपका साथ दे और कभी भी आपका साथ न छोड़े। ऐसे में दोस्त को सच्चा मित्र माना जाता है। अक्सर स्वार्थी लोग अच्छे समय में ही साथ देते हैं, लेकिन बुरे समय के दौरान साथ छोड़ देते हैं। इसलिए स्वार्थी लोगों से दूरी बना कर रखना चाहिए। *🚩२. बुराई के मार्ग से बचाने वाला-* जो दोस्त आपको गलत मार्ग पर चलने से बचाता हो। ऐसे ही लोग सच्चे मित्र होते हैं, जो लोग बुरे काम को करने में आपका साथ दे, तो ऐसे लोगों से दूर बना कर रहना चाहिए। *🚩३. समाज में सम्मान का रक्षक-* यदि आपसे कोई गलती हो जाए, तो आपका दोस्त आपको समाज में नीचा नहीं दिखाता और आपको प्यार से समझाता है। साथ ही समाज में हमेशा आपकी इज्जत बचाए रखता है। ऐसे ही लोग सच्चे मित्र माने जाते हैं, जो लोग आपको समाज में बात-बात पर नीचा दिखाते हैं, तो ऐसे में लोगों से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। इससे आपको जीवन में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। *🚩४. बुरे लोगों से दूरी-* जो लोग धोखेबाज और चालाक होते हैं, तो उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए। इससे वे लोग आपको जीवन में आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा दोस्ती ऐसे लोगों से करनी चाहिए, जिसका चरित्र साफ हो और जो मन से सच्चा हो। *🚩५. अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करे-* गरुड़ पुराण के अनुसार, सच्चा दोस्त वह है, जो आपको हमेशा आगे बढ़ने और अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करता हो। इसलिए ऐसे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। *🚩६. जो ईर्ष्या न करे-* जो आपके धनवान और सफल होने पर आपसे ईर्ष्या न करे और आपका बुरा वक्त आने या धन चले जाने पर आपको छोड़कर न भागे। वही सच्चा मित्र है। *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!