MyMandirInstall

*📜 21 फरवरी 📜* *🌹 महान वैज्ञानिक 'शांति स्वरूप भटनागर' // जयंती 🌹* *जन्म : 21 फरवरी 1894* *मृत्यु : 01 जनवरी 1955* *डॉ. शांति स्वरूप भटनागर के बारे में मुख्य बातें:* जन्म: 21 फरवरी, 1894 को भेरा, पंजाब (अब पाकिस्तान में)। शिक्षा: उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से शिक्षा प्राप्त की। योगदान: वे वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के प्रथम महानिदेशक थे और उन्हें भारत में कई राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। पद: वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पहले अध्यक्ष भी रहे। सम्मान: भारत सरकार द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार' (Shanti Swarup Bhatnagar Prize for Science and Technology) दिया जाता है, जो देश के प्रतिष्ठित विज्ञान पुरस्कारों में से एक है। मृत्यु: 1 जनवरी, 1955 को नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। सर शांति स्वरूप भटनागर जाने-माने भारतीय वैज्ञानिक थे। इनका जन्म शाहपुर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। इनके पिता परमेश्वरी सहाय भटनागर की मृत्यु तब हो गई थी, जब यह केवल 8 महीने के ही थे। 18 मार्च 1943 को इन्हें हेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी चुना गया। इनके शोध विषय में एमल्जन, कोलार्डस और औधोगिक रसायन शास्त्र थे। परंतु इनके मूल योगदान चुंबकीय रासायनिक के क्षेत्र में थे इन्होंने चुंबकत्व को रासायनिक क्रियाओं को अधिक जानने के लिए औजार के रूप में प्रयोग किया गया था। इनकी मृत्यु के उपरांत, सी.एस.आई.आर. ने कुशल वैज्ञानिकों हेतु, इनके सम्मान में भटनागर पुरस्कार की शुरुआत की घोषणा की। शांतिस्वरूप भटनागर को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पदम भूषण से 1954 में सम्मानित किया गया। 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!