MyMandirInstall

26.2.2026 व्यक्ति अपने जीवन में सफल भी होता है और असफल भी। उसकी असफलता के कुछ कारण हैं, जिनमें से मुख्य कारण ये हैं। *"कान का कच्चा होना अर्थात ऐसे ही इधर-उधर से अप्रामाणिक बातों को सुनकर उन्हें सत्य मान लेना। यह उसकी असफलता का एक बहुत बड़ा कारण है।"* दूसरा कारण है *"शंकालु दृष्टि।"* वह हर व्यक्ति पर बिना कारण शंका करता है, और प्रमाणों से सिद्ध बात को भी स्वीकार नहीं करता। *"ऐसे व्यर्थ में किसी पर भी शंका करना भी असफलता का एक बड़ा कारण है।"* असफलता का तीसरा कारण है, *"गंभीरता से विचार किये बिना जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ले लेना।"* *"इन कारणों से व्यक्ति अपने जीवन में अनेक क्षेत्रों में बार-बार असफल होता रहता है। अंत में वह डिप्रेशन का शिकार हो जाता है, और फिर उसका जीवन नष्ट हो जाता है। अतः ऐसे कार्य न करें।"* जीवन में सफल होने के लिए कुछ मुख्य कारण इस प्रकार से हैं। *"दूरदर्शिता से विचार करना। स्थिर बुद्धि से चिंतन करना। निर्णय लेने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करना। प्रमाणों से परीक्षा करके ही कोई बात स्वीकार करना। तथा प्रमाणों के आधार पर गंभीरता से विचार करके ही सारे निर्णय लेना।"* *"जो व्यक्ति इस प्रकार से अपना जीवन जिएगा, उसे जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!