
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
1 day ago
21.9.2026 प्रत्येक व्यक्ति को पुरुषार्थी होना चाहिए, आलसी नहीं। कुछ लोग सोचते हैं, कि *"हमारी थोड़ी सी मेहनत क्या रंग लाएगी?"* *"यदि थोड़ी सी मेहनत भी लगातार की जाए तो बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकती है। जैसे वर्षा की छोटी-छोटी बूंदें यदि लगातार पड़ती रहें, तो नदी में बाढ़ भी ला सकती हैं।"* *"इसलिए निराश न हों। उत्साही बनें, पुरुषार्थ करें, और लगातार बुद्धिमत्ता से पुरुषार्थ करते हुए अपने जीवन को ऊंचा उठाएं। सुखी एवं जीवन में सफल होने का यही मार्ग है, दूसरा कोई नहीं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
