
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
70 days ago
3.8.2026 प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर की दी हुई बहुत सारी शक्ति है। *"परंतु लोग ईश्वर की दी हुई उन शक्तियों को पहचानते नहीं। कभी एकांत में बैठकर ईश्वर से बात नहीं करते। ईश्वर से प्रार्थना नहीं करते। ईश्वर से आनंद उत्साह निर्भयता सेवा परोपकार दान दया आदि गुण बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं। परन्तु लोग लेना नहीं जानते हैं।"* *"फिर भी ईश्वर ने मनुष्यों को मन बुद्धि इंद्रियां शरीर और उनकी योग्यता अनुसार बहुत सा ज्ञान भी जन्म से ही दे रखा है। लोग ईश्वर की दी हुई इन संपत्तियों को पहचानते नहीं। इनसे लाभ नहीं उठाते।"* *"यदि लोग प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर एकांत में बैठें, ईश्वर से बात करें, अपनी समस्या बताएं, तो ईश्वर उन्हें उनके मन में उनकी समस्याओं का समाधान भी बतायेगा और बहुत सारी शक्ति बल विद्या बुद्धि भी देगा, जिससे उनकी सारी समस्याएं धीरे-धीरे हल हो जाएंगी।"* आप परीक्षण करके देख सकते हैं। *"एकांत में बैठिए, ईश्वर की उपासना कीजिए, ईश्वर से अपने मन की बात कहिए, अपनी समस्याएं बताइए, और फिर देखिए ईश्वर कैसे उनका समाधान करता है!"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (1)

Savita om namah shivay 🙏🌹
Aug 3, 2026
Radhe radhe 🙏🌹
