MyMandirInstall

*🌹आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕घर में फिटकरी रखने के फायदे: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व दिया जाता है। बताया जाता है कि वास्तु शास्त्र से जुड़े नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है।* *वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है ऐसे में आज हम फिटकरी से जुड़े उपायों को बताने जा रहे है।* *फिटकरी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती है। आर्थिक परेशानियों, घर में तनाव और काम में रुकावट जैसी समस्याओं में वास्तु के कुछ आसान उपाय राहत दे सकते हैं। कहते हैं कि अगर घर की कुछ खास जगहों पर फिटकरी रखी जाए तो इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।* *🛑घर के किन 7 स्थानों पर फिटकरी रखना शुभ है?* *___________________________* *⚜️मुख्य द्वार के पास* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, मुख्य दरवाजे के पास फिटकरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है और बुरी नजर का प्रभाव भी कम होता है। *⚜️बाथरूम में* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* बाथरूम में एक कटोरी में फिटकरी रखने से वास्तु दोष कम होते हैं और वातावरण शुद्ध माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि फिटकरी नकारात्मक ऊर्जा को सोखने का काम करती है, जिससे घर में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है। *⚜️रसोईघर में* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* किचन में फिटकरी रखने से घर में सुख-समृद्धि और अन्न की बरकत बनी रहने की मान्यता है। कहा जाता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहती है और परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहता है। *⚜️सोने के कमरे में* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* बेडरूम के किसी कोने मेंफिटकरीरखने से तनाव और नकारात्मक विचार कम होने की बात कही जाती है। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है, नींद बेहतर आती है और कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। *⚜️धन रखने वाली जगह पर* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* धन स्थान के पास फिटकरी रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने और धन लाभ के योग बनने की मान्यता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में धन की स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। *⚜️ऑफिस-वर्कप्लेस में* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* ऑफिस या दुकान में लगातार तनाव, विवाद या काम में रुकावट महसूस हो रही हो तो फिटकरी का छोटा टुकड़ा डेस्क या काउंटर के कोने में रखा जा सकता है। कहते हैं कि इससे आसपास सकारात्मक माहौल बनता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। *⚜️पोछे के पानी में मिलाएं फिटकरी* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* वास्तु के अनुसार, घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार पोछे के पानी में पिसी हुई फिटकरी और थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण ताजगी और सकारात्मकता से भर जाता है। *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (2)

Pannalal panchal

Pannalal panchal

May 25, 2026

राधे राधे

Pannalal panchal

Pannalal panchal

May 25, 2026

जय सियाराम सालासर बालाजी महाराज