MyMandirInstall

*शिशुपालगढ़ - विलुप्त नगरी का अवशेष* प्राचीन काल में कलिंग क्षेत्र की विख्यात राजधानी रहे शिशुपालगढ़ के अवशेष आज भी देखें जा सकते हैं. वर्तमान ओडिशा के भुवनेश्वर क्षेत्र में यह अवस्थित है. 2500 वर्ष प्राचीन दुर्ग के यह अवशेष कलिंग-उत्कल क्षेत्र की उन्नत वास्तुकला एवं उच्च कोटि की स्थापत्यकला प्रतिलक्षित करते हैं. शिशुपालगढ़ के अवशेष के दो प्रमुख भाग हैं. एक मूल दुर्ग के अवशेष और दूसरा शोला खंभा के नाम से प्रसिद्ध 16 स्तंभ. यह स्तंभ गढ़ के अवशेष से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित हैं. शिशुपालगढ़ प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है. वर्ष 1948 से लेकर 2009 तक यहां हुए उत्खनन में यह प्रमाण मिले हैं कि प्राचीन काल में यह एक आधुनिक नगरी हुआ करती थी. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!