
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
262 days ago
*सराईघाट युद्ध स्मारक, असम ⚔️* गुवाहाटी के निकट ब्रह्मपुत्र तट पर स्थित सराईघाट युद्ध स्मारक भारत की अस्मिता और असम के शौर्य का जीवंत प्रतीक है. यह स्मारक उस ऐतिहासिक युद्ध (1671 ई.) की स्मृति में निर्मित है, जहाँ अहोम साम्राज्य के सेनानायक लाचित बोरफुकन ने औरंगज़ेब की विशाल मुग़ल सेना को हराकर असम की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा की थी. इस स्मारक में युद्ध के दृश्य उकेरे गए हैं, नौकाओं में बैठे योद्धा, धनुष-बाण और तलवार उठाए हुए सैनिक, तथा शौर्य से ओतप्रोत लाचित बोरफुकन की प्रतिमा. यह स्थल आज भी असमिया वीरता और राष्ट्रगौरव की प्रेरणा देता है. यह स्मारक केवल एक स्थापत्य नहीं, बल्कि एक संदेश है कि “जब तक भारत की संतति है, उसकी संस्कृति और स्वतंत्रता पर कोई आंच नहीं आ सकती.” *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
