MyMandirInstall

*🌹योगिनी एकादशी 2026: योगिनी एकादशी पर तुलसी के ये खास उपाय करेंगे पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद🌹* 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *⭕सनातन धर्म में योगिनी एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। यह दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का होता है। ज्योतिष और शास्त्रों की मानें तो, माता तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं।* *कहा जाता है कि एकादशी के पावन अवसर पर अगर तुलसी माता से जुड़े कुछ बेहद आसान और अचूक उपाय किए जाएं, तो भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं। इससे न सिर्फ घर की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि परिवार में सुख-शांति भी आती है। तो चलिए जानते हैं योगिनी एकादशी पर किए जाने वाले तुलसी के कुछ खास और चमत्कारी उपाय, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं।* *⚜️शाम के समय जलाएं घी का दीपक* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* एकादशी की शाम को अपने घर के आंगन या बालकनी में रखे *•तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का एक दीपक जरूर जलाएं।* जब आप दीपक जला रहे हों, तो मन ही मन *•'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय'* मंत्र का जाप करें। इसके बाद श्रद्धा भाव से *•तुलसी माता की 11 या 21 बार परिक्रमा* करें। ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और सुख-शांति बनी रहती है। *⚜️भगवान विष्णु को अर्पित करें तुलसी* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* श्री हरि यानी भगवान विष्णु की कोई भी पूजा तुलसी के पत्तों के बिना पूरी नहीं मानी जाती। एकादशी के दिन जब आप भगवान विष्णु को भोग लगाएं, तो उसमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें। ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़े नहीं जाते, इसलिए भोग में इस्तेमाल करने के लिए एक दिन पहले से ही पत्ते तोड़कर रख लें या फिर जो पत्ते अपने आप टूटकर गिर गए हों, उन्हें धोकर इस्तेमाल करें। *⚜️धन वृद्धि के लिए सूखी जड़ का उपाय* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* अगर आपके तुलसी के पौधे की कुछ जड़ें सूख गई हैं, तो यह उपाय आपके लिए बहुत काम का है। एकादशी के दिन तुलसी माता की थोड़ी सी सूखी जड़ या वहां की थोड़ी सी मिट्टी लेकर उसे एक साफ पीले रंग के कपड़े में बांध लें। अब इस पोटली को भगवान विष्णु के चरणों से छुआएं और फिर अपनी तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। मान्यता है कि इससे घर में पैसों की आवक बढ़ती है और अटका हुआ धन भी वापस मिलने लगता है। *⚜️करियर-बिजनेस में सफलता के लिए तुलसी नामाष्टक* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* अगर आपके काम, बिजनेस या नौकरी में बार-बार कोई रुकावट आ रही है, तो योगिनी एकादशी के दिन तुलसी माता के सामने बैठकर *•'तुलसी नामाष्टक'* का पाठ करें। अगर आपके पास यह पाठ नहीं है या आपको याद नहीं है, तो आप माता तुलसी के इन 8 पवित्र नामों का *•108 बार जाप* कर सकते हैं। इसमें *•वृंदा, वृंदानी, विश्वपावनी, विश्वपूजिता, पुष्पसारा, नंदिनी, कृष्णजीवनी, तुलसी* शामिल हैं। *⚜️सुखी वैवाहिक जीवन के लिए चढ़ाएं सुहाग का सामान* *卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐* अगर पति-पत्नी के रिश्ते में बेवजह तनाव रहता है या फिर किसी के विवाह में देरी हो रही है, तो एकादशी के दिन माता तुलसी को एक सुंदर सी लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं। साथ ही उन्हें सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर आदि भी अर्पित करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। *🚩#हरिऊँ🚩* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Post media

Comments (1)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 11, 2026

मेरे कान्हा 🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁 🧩तुम्हें याद वो करे कान्हा 🌷जो जुदा हो तुमसे पराये की तरह 🧩हमने तो तुम्हें हृदय मे बसाया है कान्हा 🌷एक अहसास की तरह 🪴 योगिनी एकादशी 🪴 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं 🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁 जय जय श्री राधे कृष्ण राधे राधे 🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁🥁