
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
265 days ago
*अमृत कलश* *राम नाम सिमरन की आदत डालने के लिए ऐसा करें कि :*_ *1) आपके घर की दस सीढ़ियाँ हैं, प्रत्येक सीढ़ी चढते व उतरते वक्त बार-बार राम नाम सिमरन करते रहें !* *2) आप रेड लाइट पर खड़े हो, परेशान होने से अच्छा है राम नाम सिमरन करते रहें ।* *3) आप किसी को फोन करते हैं, फोन की घंटी बज रही है, जब तक सामने वाला ना उठाए, राम सिमरन करते रहें ।* *4) कोई भी महिला रोटी पका रही है,राम नाम सिमरन करते हुए पकाएँ, सिमरन भी होगा और रोटी खाने वाले को भी आनन्द आएगा !* *5) आप किसी का इंतज़ार कर रहे हैं, नाम सिमरन करते रहें ।राम सिमरन भी होगा और इँतजार कब मुलाकात में बदल गया, पता ही नहीं चलेगा ।* *6) यानी कि जीवन की हर छोटी बड़ी घटना को सिमरन के साथ जोड़ दो । एक दिन देखोगे कि ऐसे ही आदत पड़ जाएगी ।* *7) अब सिमरन के लिए समय नहीं मिल रहा फिर तो स्वासों में बस जायेगा, और सहज में ही राम सिमरन होने लगेगा ।* *7) बस हर वक़्त नाम सिमरन ही राम सिमरन* जय सिया राम
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
