
SHREE SHARMA
110 days ago
महादेव शंकर सदा, भोले के अवतार। हरते पीड़ा विश्व की, करते बेड़ा पार।। ओम नमो नम-नम शिवा, कहते जाओ आप। भोले रक्षक बन सदा, हरते सब संताप।। भांग धतूरा बेल फल, भोले की सौगात। हिम आच्छादित चोटियाँ, करें शिवा की बात।। हिम चोटी पर बैठकर, गंगा को रख शीश। फक्कड़पन के साथ में, आप बने जगदीश।। प्रेम रहे शिव मन सदा, करुणा के हैं देव। संहारक जो कष्ट के, देखो रहे सदैव।। सब देवन के देव ये, आदि देव पहचान। तीन लोक के नाथ ये, महादेव भगवान ||

Comments (2)

Rama Devi Sahu
May 13, 2026
🙏🔱 Har Har Mahadev 🔱 Om Namah Shivay 🔱🙏

बरखा शर्मा
May 12, 2026
🌷🌷🌺🌺हर हर महादेव मां पार्वती की जय हो शुभ रात्रि वंदन 🙏🌷🌷🌺🌺
