MyMandirInstall

*वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, कर्नाटक🛕* कर्नाटक की सांस्कृतिक धारती पर स्थित वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, भारतीय स्थापत्य और भक्ति परम्परा का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। यह मंदिर भगवान के कृष्ण के वेणुगोपाल स्वरूप को समर्पित है, जहां वह बांसुरी धारण किए गोपालक रूप में विराजमान है। होयसल शैली की सूक्ष्म नक्काशी और पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियां, भारत की प्राचीन शिल्पकला की उच्चतम प्रतिभा को दर्शाती है। कावेरी तट के समीप स्थित यह धाम श्रद्धा और प्रकृति दोनों का अनूठा संगम है, जहाँ दर्शन के साथ मन को गहन शांति का अनुभव होता है। *मेरी संस्कृति...मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!