
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
5 days ago
29.10.2026 संसार में कुछ लोग आपको चिढ़ाने वाले भी मिलेंगे, आपका उत्साह भंग करेंगे और ऐसा कहेंगे, कि *"आप में कोई खास विशेषता नहीं है."* तब आप घबराएं नहीं, उनसे चिढ़ें नहीं, बल्कि उनके इस आरोप का दृढ़ता से उत्तर दें, कि *"देखने के लिए आंखें चाहिएं। आंख वाले लोगों को विशेषताएं दिखती हैं, सूरदास लोगों को नहीं।"* *"यद्यपि यह उत्तर थोड़ा कठोर तो है, परंतु संसार में कुछ लोग लातों के भूत होते हैं। जो सीधी सरल भाषा में बात को नहीं समझते। जो ऐसी टेढ़ी-मेढ़ी बात करता हो, तो उसे उत्तर भी ऐसी ही भाषा में देना चाहिए, तभी वह सुधरेगा अन्यथा नहीं।"* --- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ गुजरात।"*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
