
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
222 days ago
🌿 चरित्र ही जीवन की नौका है 🌿 एक बार एक जिज्ञासु व्यक्ति ने एक संत से पूछा— “महाराज! प्रकृति, रंग-रूप, बनावट सब समान होने पर भी कुछ लोग उन्नति करते हैं और कुछ पतन की ओर क्यों चले जाते हैं?” संत मुस्कुराए और बोले— “कल सुबह तालाब के किनारे मिलो, उत्तर वहीं मिलेगा।” अगले दिन वह व्यक्ति तालाब किनारे पहुँचा तो देखा, संत के हाथ में दो कमंडल हैं— एक पूर्णतः सही, और दूसरे की पेंदी में हल्का-सा छेद। संत ने दोनों कमंडल पानी में डाल दिए। सही कमंडल तैरने लगा…परंतु जिसमें छेद था, वह पहले तैरता रहा, फिर धीरे-धीरे पानी से भरकर डूब गया। संत ने कहा— “मनुष्य भी इन कमंडलों की तरह ही है। रूप, रंग, शरीर—सब एक जैसे हो सकते हैं,,लेकिन चरित्र में यदि छेद हो अर्थात् दोष, कपट, छल तो वह व्यक्ति भी धीरे-धीरे जीवन के जल में डूब जाता है। जिसका चरित्र शुद्ध है, वही संसार-सागर में तैरता है, उन्नति करता है।” जिज्ञासु व्यक्ति अपनी जिज्ञासा का उत्तर पा चुका था। 🙏*श्री राधे राधे जी*🙏 _🌷🌷जय_जय_ _श्रीԶเधे_Զเधे🌷🌷_ _जय_श्रीकृष्ण_जी💐👏💖_ _जय श्रीराधेकृष्ण जी🌷🙏💕_ _🙏🌷जय जय श्रीराधेय्य्य्य राधेय्य्य्यय्य्य्य्य्🌷🙏 _प्रणाम 🙏🙏_

Comments (2)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Jan 20, 2026
🙏 जय श्री राम जय हनुमान 🙏 शुभ संध्या वंदन जी! 🌅🙏 भगवान राम और हनुमान जी की कृपा से आपके जीवन में सुख-शांति और शक्ति आये। 🌟🙏 आपके जीवन में सुखद संध्या का समय हो, और भगवान की कृपा से आपका जीवन सुखमय हो। 🙏🌈 जय श्री राम! 🙏🚩 जय हनुमान जी! 🙏💫 शुभ संध्या! 🌅🙏

Radhe Radhe
Jan 20, 2026
‼️शुभ संध्या मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएं‼️
