MyMandirInstall

*🕉️'कर्पूर गौरम करुणावतारं... ', सावन में हर दिन घर में 11 बार करें जाप; मिल जाएगी इन परेशानियों में राहत🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦।।'कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् । सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥'* *30 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। भगवान शिव जी को यह माह अत्‍यंत प्रिय है। इस पूरे माह अगर आप शिव जी की इस ऊपर दी गई वंदना का पाठ हर रोज 11 बार कर लें, तो आपके जीवन की सारी परेशानियां कम हो जाएंगी।* *यजुर्वेद के शिव यजुर्मंत्र में इसका वर्णन भी मिलता है।* *वैसे तो इसका जाप रोज ही करना चाहिए, मगर सावन के महीने में यह वंदना और भी ज्‍यादा प्रभावशाली हो जाती है। चलिए इसके फायदों के बारे में आपको बताते हैं।* *📿नकारात्मक ऊर्जा का होता है नाश* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* इस पवित्र वंदना का पाठ करने से घर में या आपके अंदर जो भी नकारात्‍मक ऊर्जा है उसका नाश हो जाता है। हमेशा बोलकर और जोर-जोर से इस वंदना को गाना चाहिए ताकि घर में जो भी बुरी शक्तियां हो वह नष्‍ट हो जाएं। *📿मानसिक तनाव होता है कम* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* आजकल की जीवनशैली में मानसिक तनाव की शिकायत छोटे बच्‍चे से लेकर बड़ों तक को होती है। इस तनाव को कम करने के लिए इस वंदना का पाठ रोज करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको परेशानियों को हल करने का रास्ता मिल जाता है और आप पहले से ज्यादा खुद को विचारशील महसूस करते हैं। *📿पूजा को पूर्ण माना जाता है* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* बहुत लंबी या विधि-विधान के पूजा करने के जो फल होते हैं, वह केवल इस वंदना का पाठ करने से ही आपको मिल जाते हैं। यह वंदना आरती के बाद गाना अच्‍छा रहता है, क्‍योंकि इससे पूजा में हुई भूल चूक माफ हो जाती है। *📿चुनौतियों से निपटने में आसानी होती है* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* जब आपका मन शांत होता है और आप ज्‍यादा अच्‍छी तरह से चीजों के बारे सोच सकते हैं, तब चुनौतियों का सामना करना उतना कठिन नहीं लगता है। इसलिए इस वंदना का पाठ हर रोज *•11 बार* जरूर करना चाहिए। आप पूरे दिन में अलग-अलग समय पर इस वंदना का पाठ कर सकते हैं और चाहें तो एक साथ भी कर सकते हैं। *♿#जय_महाकाल♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!