
SHREE SHARMA
361 days ago
कृष्ण लिए अवतार धरा पे मात यशोमति लाड लड़ाये , ग्यारस डोल घड़ी शुभ आयी, मात नहावन से हरषाये। जो जग के हरते दुख सारे श्याम धणी लगते अति प्यारे, बाल मनोहर रूप प्रभू का, आज सजा हर आँगन भू का। नंद बड़े खुश होकर गाये गोकुल उत्सव में सब आये। झूम रही सखियाँ बलखाती लाड़ लडाकर वो सकुचाती। ग्यारस की यह पावन बेला आज लगा धरती पर मेला, देव लगे बरखा बरसाने स्वागत को हर राह सजाने। 💗#जय_श्री_कृष्ण 💗 💞#राधे_राधे 💞

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
