
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
81 days ago
10.6.2026 बहुत सी समस्याओं का समाधान तो मिल जाता है। *"कुछ समस्याओं का समाधान व्यक्ति स्वयं निकाल लेता है। कुछ का समाधान माता-पिता मित्रों या विद्वानों की सहायता से मिल जाता है। कुछ का ईश्वर की कृपा से मिल जाता है।"* हो सकता है, *"कोई ऐसी समस्या भी बच जाए, जिसका समाधान आपको न मिले। अथवा समाधान होते हुए भी वह प्रैक्टिकल न हो सकता हो।"* *"तब उस स्थिति को प्रसन्नता से स्वीकार कर लें। ऐसी समस्याओं का यही समाधान है।"* यदि आप ऐसा कर लेंगे, तो आप ठीक प्रकार से जी सकेंगे। *"यदि उस स्थिति को आप प्रसन्नता पूर्वक स्वीकार नहीं करेंगे, तो जीवन भर दुखी रहेंगे।"* *"संसार में ऐसे करोड़ों व्यक्ति हैं, जिनको उतनी सुविधा आज भी नहीं मिल पा रही, जितनी आपके पास आज उपलब्ध है।"* इस बात को ध्यान में रखकर विचार करें, *"कि जब दूसरे लोग इतनी कम सुविधाओं में भी खुशी से जी रहे हैं, यदि मुझे एक दो सुविधा नहीं भी मिली, तो क्या मैं नहीं जी सकता?"* बस इतना सा प्रश्न अपने आप से पूछें। आपको उत्तर मिल जाएगा, कि *"हां मैं भी जी सकता हूं."* बस हो गया समाधान। याद रहे, *"सारी इच्छाएं कभी भी किसी की पूरी नहीं होती, और न होंगी।" "इसलिए जो इच्छाएं पूरी नहीं हो सकती, उन्हें छोड़ देना ही सही समाधान है। इसी में बुद्धिमत्ता है, इसी में सुख है और इसी में जीवन की सफलता है। यदि आप स्वयं को बुद्धिमान मानते हों, तो ऐसा ही करें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (2)

Riya Riya 💖💖
Jun 10, 2026
राधे राधे जी 🙏🌹 जय श्री कृष्णा 🌿🥀 शुभ दोपहर भैया जी 🙏

सविता
Jun 10, 2026
Radhe radhe 🙏🌹
