MyMandirInstall
Profile

Rama Devi Sahu

315 days ago

#दीपावली_पर्वका_निर्णय शास्त्रीय सिद्धान्त के अनुसार दीपावली पर्व प्रदोषव्यापिनी अमावस्या में शुभ माना गया है तदनुसार अमावस्या २० अक्टूबर दिन सोमवार को लग रही है जो प्रदोष व्यापिनी तथा रात्रि व्यापिनी भी है अतः कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी /अमावस्या को दीपोत्सव मनाना समुचित है। || पूजन मुहूर्त || अपराह्न— ०२|५५ से ४|१० तक कुंभ लग्न (स्थिर) सायं— ०४:१० से ५:३५ तक मीन लग्न (द्विस्वभाव) सायं— ०५|१५ से ०६|०५ तक प्रदोषकाल साये— ०७|१५ से ०९|१० तक वृष लग्न ( स्थिर ) रात्रि— ०९|१० से ११|२५ तक मिथुन लग्न ( द्विस्वभाव ) रात्रि ११ से ३ के मध्य निशीथ काल होगा जिसमें तंत्र-मंत्र तथा यंत्र पूजनादि शुभ होगा। २१ अक्टूबर मंगलवार को आमवस्या अपराह्न ४|२६ तक प्राप्त हो रही है अतः जो लोग २० अक्टूबर को पूजन न कर सके हों वे लोग २१ अक्टूबर मंगलवार को सुबह ८|२२ से १२|४५ ( वृश्चिक-धनु लग्न ) में तथा अपराह्न २|३२ से ४|२६ तक ( कुंभ-मीन लग्न ) में कर सकते हैं। इन लग्नों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पूजन किया जा सकता है। धनतेरस प्रदोष काल व्यापिनी त्रयोदशी में मनाया जाता है जो १८ अक्टूबर दिन शानिवार को पड़ रहा है, अतः १८ अक्टूबर को धनतेरस सम्बन्धी कार्य जैसे धनवन्तरि पूजन, कय-विक्रय किया जायेगा। नरक चतुर्दशी हनुमत् जन्मोत्सव दोनों पर्व (सायं कालीन) प्रदोष काल में मनाये जाते हैं जिसमें प्रदोषकाल व्यापिनी चतुर्दशी होना चाहिए जो १९ अक्टूबर रविवार को है। अतः इसी दिन हनुमज्जन्मोत्सव मनाना समीचीन होगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा में मनाये जाने वाला अन्नकूट, गोवर्धन पूजा २२ अक्टूबर को दिवस पर्यन्त प्रतिपदा होने के करण इसी दिन मनाया जायेगा। भातृद्वितीया ( भइया दुइज ) २३ अक्टूबर बृहस्पतिवार को सूर्योदय काल तथा दिवस पर्यन्त द्वितीया होने से इसी दिन भइया दुइज का पर्व मनाया जायेगा। 🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿🍂☘️🌿

Comments (4)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 19, 2025

Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Subha Ratri Jii 🙏🌹🌹 hai

Asha Bakshi

Asha Bakshi

Oct 19, 2025

RADHEY RADHEY 🙏 JAI SHREE KRISHNA ❤ 🙏 DEEPAWALI KI HARDIK SHUBKAMNAYE OR BHADHAI 🙏 🌷

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Oct 19, 2025

Radhey Radhey ❤️ Jai Shree Krishna 🙏 Diwali ki Subh Avsar pr Aap ko Bahut Subha Kamanayen 🌹🍫🍫🥀 Subha Ratri 🌹🌹

SHREE SHARMA

SHREE SHARMA

Oct 19, 2025

🙏🙏🙏🌹🌹