
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
293 days ago
*सहस्त्रलिंग, कर्णाटक* उत्तर कन्नड़ के हरे-भरे घने वनों के हृदयस्थली में स्थित विस्मयकारी स्थलों की नगरी सिरसी में शाल्मला नदी के तल पर स्थित प्राचीन शिवलिंग अद्भुत एवं अद्वितीय हैं. स्थानीय श्रुतियों के अनुसार यहां एक सहस्त्र (१०००) से भी अधिक शिवलिंग उत्कीर्णित हैं. यहां शिव के वाहन नंदी भी हैं. कई शिलाओं पर एक से अधिक शिवलिंग हैं. कुछ शिवलिंग अर्द्धनिर्मित भी हैं. यहां स्थित कुछ विशाल चट्टानों पर पौराणिक कथाओं से सम्बंधित चित्र भी उत्कीर्णित हैं, जो इस स्थान की पौराणिक महत्ता को भी प्रतिलक्षित करते हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
