MyMandirInstall

19.1.2026 पानी (जल) हमारे जीवन की रक्षा करता है।यह कितना मूल्यवान है, इस बात को बहुत से लोग समझते हैं। परंतु सब लोग नहीं समझते। *"जो लोग नहीं समझते, वे जल का दुरुपयोग करते हैं। नल खुला छोड़ देंगे। दो घूंट पानी पीकर बाकी गिलास का पानी व्यर्थ नष्ट कर देंगे, आदि आदि। इस प्रकार से लापरवाह लोग जल का विनाश करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।"* क्योंकि आने वाले समय में जब पानी कम पड़ जाएगा, तब इसकी कीमत उन लोगों को समझ में आएगी। *"अतः जल बचाएं, जीवन बचाएं।"* जल के अनेक रूप हैं। *"जब किसी को कोई व्यक्ति दुख देता है, तो उसकी आंखों से जल गिरता है, जो उसके दुख को प्रकट करता है। मानवता के नाते किसी को अन्याय पूर्वक दुख नहीं देना चाहिए। इस प्रकार से जल की रक्षा करें, किसी की आंख से न गिरे।"* और जब कोई व्यक्ति दूसरे की उचित आशाएं भी पूरी नहीं करता, तब उसे दुख होता है। उस स्थिति में लोग मुहावरे की भाषा में कहते हैं, *"इस व्यक्ति ने उसकी आशाओं पर पानी फेर दिया।" "तो मानवता का ध्यान रखते हुए किसी की आशाओं पर पानी न फेरें। तभी आप सुखपूर्वक जीवन जी सकेंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (2)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Jan 19, 2026

भोलेनाथ की जय! 🙏💫 शुभ रात्रि वंदन! 🌙🙏 भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें और आपको सुख-शांति प्रदान करें। 🌟🙏 आपके सपनों में सुख और शांति हो, और सुबह आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आये। 🌞💫 शुभ रात्रि! 😊🙏 हर हर महादेव! 🙏💫

Radhe Radhe

Radhe Radhe

Jan 19, 2026

‼️सोमवार शुभ रात्रि की हार्दिक ,शुभकामनाएं।।‼️