MyMandirInstall

*अमृत कलश* *"शुभ कर्म करते रहिये"* 〰️〰️〰️🔯🔯〰️〰️〰️ *🌞आपके द्वारा किये गये प्रत्येक शुभ कार्य के लिए प्रकृति द्वारा आपको समय आने पर सम्मानित अवश्य किया जायेगा। आपके द्वारा संपन्न ऐसा कोई शुभ और सद्कार्य नहीं जिसके परिणाम स्वरूप प्रकृति द्वारा आपको उचित फल प्रदान न किया जाये। जिस प्रकार वृक्षारोपण करने से आपको शीतल छाया और मधुर फल स्वतः प्राप्त हो जाते हैं, उसी प्रकार शुभ कार्य करने से समय आने पर सुख की प्राप्ति भी स्वतः हो जाती है।* *🌞जब-जब आपके द्वारा किसी और की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से कोई कार्य किया जाता है, तब-तब आपके द्वारा वास्तव में अपनी भलाई की ही आधारशिला रखी जा रही होती है। आज आप किसी जरूरतमंद के लिए सहायक बनोगे तो आवश्यकता पड़ने पर कल आपकी सहायता और सहयोग के लिए भी कई हाथ खड़े होंगे। सबकी प्रसन्नता के लिए जीने का भाव ही परमात्मा को प्रसन्न करने का मूलमंत्र भी है-..!!!* *🌻 जय माता दी 🌻🙏*

Post media

Comments (1)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Dec 20, 2025

Good 😊 Morning 🙏 Have a Nice Day ❤️🙏