
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
152 days ago
31.3.2026 किसी मनुष्य से पहली बार यदि कोई गलती हो जाए, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। *"क्योंकि वह अल्पज्ञ है। उसे पता नहीं था, कि यह भी कोई गलती है। इस कारण से पहली बार गलती हो जाती है।"* परंतु यदि कोई व्यक्ति दूसरी बार तीसरी बार भी वही पुरानी गलतियां दोहराए, तो इसका अर्थ है कि *"अब वह जानबूझकर गलतियां कर रहा है। ऐसा करना उचित नहीं है। क्योंकि जितनी गलतियां आप अधिक करेंगे, उतना ही आपको दंड भी अधिक भोगना पड़ेगा।"* यदि आप दंड से बचना चाहते हों, तो इसका उपाय है, पिछली गलती से इस प्रकार से शिक्षा लेवें। कि *"पिछली बार जो गलती हुई, अब उसे नहीं दोहराएंगे, और सावधानी से अगला कदम रखेंगे।" "यदि आप इतना कर लेंगे तो आप दुखों से बचकर सुखमय जीवन जिएंगे। आपका भविष्य अच्छा बनेगा।"* *"तो पिछली गलती से अधिक महत्वपूर्ण है आपका अगला कदम। आप अगला कदम ठीक-ठीक रखें, अर्थात भविष्य में वह पुरानी गलतियां न दोहराएं, और अच्छे काम करें। तभी आप सुखी हो सकते हैं, अन्यथा नहीं।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
