MyMandirInstall

8.9.2026 *"आज की तारीख में किसी दूसरे व्यक्ति का विश्वास प्राप्त करना, लौकिक कार्यों में शायद सबसे कठिन काम है।"* इसका तरीका है, कि *"सबसे पहले आपको ईमानदार बनना होगा। सच्चाई से सब काम करने होंगे। ऐसा करने से कुछ लोग आपके समर्थक बनेंगे, और कुछ लोग आपके शत्रु बनेंगे। फिर भी यदि आप चिंता नहीं करेंगे, ईमानदारी और सच्चाई से सब काम करते रहेंगे, तो समाज के बुद्धिमान लोग निश्चित रूप से आप पर विश्वास करेंगे।" "मूर्खों को तो कोई समझा नहीं सकता। उनकी गारंटी नहीं है। इसलिए उनकी चिंता भी नहीं करनी चाहिए।"* *"बस, ईश्वर समर्पित होकर ईमानदारी, सच्चाई और बुद्धिमत्ता से सब काम करते रहें। लोग आप पर अवश्य ही विश्वास करेंगे, सब प्रकार से आपको सहयोग देंगे, और आपका जीवन आनन्दमय हो जाएगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!