MyMandirInstall

22.3.2026 बहुत से लोग साधना करते हैं। कुछ लोग घर में करते हैं। कुछ लोग बाहर आश्रमों में जाकर साधना करते हैं। *"कोई कोई लोग 20-20 वर्ष लंबे समय तक साधना करते हैं। साधना में किसी को सफलता मिलती है किसी को नहीं मिलती। इसका कारण क्या?"* *"साधना में सफलता के लिए ईश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा होनी चाहिए। ईश्वर के सही स्वरूप का ज्ञान होना चाहिए। शास्त्रों का अध्ययन होना चाहिए। व्यवहार शुद्ध होना चाहिए। जीवन में तपस्या होनी चाहिए। और इन सब के अतिरिक्त "नियमितता" होनी चाहिए।"* *"यदि कोई व्यक्ति ऊपर बताए गुणों के साथ-साथ नियमित रूप से ईश्वर का ध्यान करता है, तो उसे सफलता मिलती है।" "यदि उक्त गुण होते हुए भी वह नियमित रूप से ईश्वर का ध्यान न करे, तो उसे सफलता नहीं मिलती।"* *"इसलिए ईश्वर भक्ति समर्पण आदि गुणों के साथ-साथ उपासना में नियमितता अवश्य होनी चाहिए, तभी सफलता मिलेगी, अन्यथा नहीं।"* *"जैसे व्यक्ति अपने जीवन की रक्षा के लिए सांस नियमित रूप से लेता है। उसमें कभी कोई छुट्टी नहीं करता। इसी तरह से उपासना में सफलता के लिए भी नियमितता उतनी ही आवश्यक है, जितनी कि नियमित रूप से सांस लेना।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (2)

Lal  Singh 🇮🇳🇮🇳

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳

Mar 22, 2026

जय श्री राधे कृष्णा जी 🙏

vijay kushwaha

vijay kushwaha

Mar 22, 2026

जय श्री राधे कृष्ण