MyMandirInstall

*📜 डेटा गोपनीयता दिवस- 28 जनवरी - Data Privacy Day 📜* *क्यों मनाया जाता है डेटा गोपनीयता दिवस? जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम* आज के डिजिटल दौर में हमारा मोबाइल, सोशल मीडिया और इंटरनेट हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी निजी जानकारी कितनी सुरक्षित है? एक छोटा सा क्लिक, एक गलत परमिशन और आपका पूरा डेटा गलत हाथों में जा सकता है। Data Privacy Day 2026 हमें यही चेतावनी… डाटा प्राइवेसी/प्रोटेक्शन डे 2026: डिजिटल युग में हमारी जिंदगी जितनी आसान हुई है, उतनी ही जटिल भी। आज हम सुबह उठते ही मोबाइल फोन देखते हैं, ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हैं और कई बार बिना सोचे-समझे अपनी निजी जानकारी इंटरनेट पर छोड़ देते हैं। ऐसे समय में “डेटा गोपनीयता” सिर्फ एक तकनीकी शब्द नहीं रह गया है, बल्कि हमारी पहचान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ा एक अहम मुद्दा बन चुका है। ऐसे में डाटा प्राइवेसी जैसे गंभीर विषय पर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 28 जनवरी को डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day या Data Protection Day) मनाया जाता है। *इस साल बुधवार, 28 जनवरी 2026 को 20वां अंतर्राष्ट्रीय डाटा संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है।* डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) हर साल 28 जनवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष (2025-26) यह भारत के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने हाल ही में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) रूल्स को लेकर सक्रिय कदम उठाए हैं। *इस दिवस से जुड़ी मुख्य बातें:* *Data Privacy Week 2026 की थीम (Theme)* इस साल 26–30 जनवरी, 2026 तक डेटा गोपनीयता सप्ताह (Data Privacy Week) मनाया जा रहा है, जिसकी थीम: *“अपने डेटा पर नियंत्रण रखें” (Take control of your data) है।* क्योंकि आपके पास अपने डेटा को संभालने की शक्ति है, इसी कारण हम इस वर्ष डेटा गोपनीयता सप्ताह को इस थीम के साथ मना रहे हैं। *आपको बता दें कि डेटा गोपनीयता सप्ताह एक अंतरराष्ट्रीय पहल है, जिसके दो प्रमुख उद्देश्य है:* पहला, लोगों को यह समझाना कि उनके डेटा पर उनका खुद का हक और नियंत्रण है। और दूसरा, संगठनों को यह बताना कि उपयोगकर्ताओं के डेटा का सम्मान करना क्यों इतना महत्वपूर्ण है। Data Privacy Day 2026 हमें यह संदेश देता है कि डेटा सुरक्षा अब केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक दायित्व बन चुकी है। जब हम अपनी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं, तो हम न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित बनाते हैं। यह दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम वाकई अपनी डिजिटल आदतों को लेकर सतर्क हैं। क्या हम मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, क्या हम संदिग्ध ईमेल और लिंक से बचते हैं, और क्या हम सोच-समझकर अपनी निजी जानकारी साझा करते हैं। *उद्देश्य:* व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गोपनीयता (privacy) की संस्कृति विकसित करना। *इतिहास:* यह 28 जनवरी 1981 को 'कन्वेंशन 108' (डेटा सुरक्षा पर पहली अंतरराष्ट्रीय संधि) के हस्ताक्षर की याद में मनाया जाता है। *भारत में महत्व:* भारत में डेटा सुरक्षा परिषद (DSCI) जैसे संस्थान इस अवसर पर संगठनों को जिम्मेदार डेटा हैंडलिंग के प्रति शिक्षित करते हैं।

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!