MyMandirInstall

*गणतंत्र दिवस 🇮🇳* प्रथम गणतंत्र दिवस अर्थात 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था. संविधान के लागू होते ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था. गणतंत्र दिवस के अवसर पर लागू किए गए मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 12 भाग और 8 अनुसूचियाँ थी. मूल संविधान हिंदी एवं अंग्रेजी में लिखा गया था जिसमें संविधान सभा के 284 सदस्यों के हस्ताक्षर थे. संविधान की वास्तविक प्रति प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हाथों से लिखी गई थी, जिसमें प्राचीन भारतीय संस्कृति को प्रतिलक्षित किया गया है. प्रथम गणतंत्र दिवस के दिन पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, साथ ही मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में ध्वजारोहण किया था. _उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्_ _वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः_ _गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🙏_ *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!