
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
331 days ago
*"जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय।"* *🙏🌸🌹 जय श्री राधे कृष्ण 🌹🌸🙏* *“जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय"* *जिसकी रक्षा स्वयं भगवान करता है उसका कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता।* *कहते हैं कि, सच्चा सन्त प्रारब्ध को भी कम कर सकता है और .होनी. को भी टाल सकता है। .सन्त. ईश्वर का ही प्रतीक होता है। वह निरन्तर ईश्वर की सेवा में रहता है इसलिए ईश्वर उसकी हर इच्छा को पूरा करते हैं।* *सन्त शिरोमणि रामदास के पास एक बालक उनकी शिष्यता ग्रहण करने के लिए आया। समर्थ रामदास ने बालक के तेज को पहचान कर उसे अपना शिष्य बना लिया। एक दिन प्रातः वह बालक भिक्षा माँगने को एक गाँव में आया। उस गाँव में एक तांत्रिक रहता था जो स्वभाव से क्रोधी था। गाँव के कुछ शरारती बच्चों ने उस बालक को उसी के घर का दरवाजा दिखा दिया कि वह वहाँ से भिक्षा माँगे।* *बालक ने ऐसा ही किया। तांत्रिक जो पूजा कर रहा था उठकर आया और बोला कि यहाँ क्यों आया है ? बालक ने उत्तर दिया कि गुरु की आज्ञा से भिक्षा माँगने आया हूँ। तांत्रिक ने भिक्षा की जगह तीन प्रश्न पूछे कि वह अपने गुरु से पूछ कर बताये –(i) सूर्य से बड़ा कौन है ? (ii) पृथ्वी से महान् कौन है ? और (iii) होनी को कौन टाल सकता है ?* *वह बालक अन्य घरों से भिक्षा माँगकर वापस आया और गुरु के लिए भोजन बनाया। उसने गुरु को तीनों प्रश्नों को बता दिया। गुरु ने मुस्कराकर कहा कि कल सुबह उसी दरवाजे पर जाना और उससे कहना—(1) सूर्य से बड़ा पिता है, (ii) पृथ्वी से महान माता है। (iii) तीसरे प्रश्न का उत्तर गुरु जी स्वयं उसी तांत्रिक को देंगे। बालक ने अगले दिन जाकर ऐसे ही कह दिया। तांत्रिक क्रोधित हुआ और शाप दिया कि जा कल सुबह सूरज निकलने से पहले तू मर जायेगा अपने गुरु से कह देना। यह सुनकर बालक के तो होश उड़ गये और किसी प्रकार डरते-डरते भिक्षा लेकर वापस आया और गुरु के लिए भोजन बनाया और उनको खिलाया।* *गुरु जी समझ गए और उससे पूछा कि बालक आज तुम्हारे चेहरे का रंग क्यों उड़ गया है ? बालक ने सारी बात बता दी। गुरु जी यह कहकर विश्राम करने चले गए कि अभी कल होने में तो बहुत देर है अभी से क्यों चिन्ता करता है, परन्तु बालक को चैन कहाँ ? शाम हुई। शाम का भोजन बना। गुरु जी ने खाया। बच्चे ने डर के मारे न दोपहर को न शाम को कुछ नहीं खाया। गुरु जी ने बहुत समझाया कि सुबह होने में तो बहुत देर है अभी से चिन्ता क्यों करता है ?* *अब गुरु जी शयन करने लगे और उस बालक से कहा कि तू मेरे पैर दबाता रह और जब तक मैं न कहूँ कहीं जाना मत। बालक पैर दबाता रहा। आधी रात में उस तांत्रिक ने अपनी सिद्ध की हुई यक्षिणी को उस बालक को मारने के लिए भेजा। वह वहाँ आई लेकिन गुरु के तेज के कारण उसके पास न जा सकी। उसने बालक की माँ का भेष बनाया और खीर का कटोरा लेकर बोली "बेटा! तू बहुत दिनों से घर नहीं आया है—ले मैं तेरे लिए खीर लाई हूँ खीर खा ले।"* *बालक ने उत्तर दिया-"माँ ! गुरु जी सोए हुए हैं और उनकी आज्ञा बिना मैं तेरे पास नहीं आ सकता। ला यहीं आकर खीर दे दे।" लेकिन वह यक्षिणी गुरु जी के पास नहीं आई। फिर थोड़ी देर बाद उसके पिता के रूप में आई और डाँट कर कहा, "अरे पुत्र! तूने माँ को लौटा दिया। आ मेरे पास आ।" पर बालक गुरु जी के पैर छोड़कर नहीं गया। थोड़ी देर में वह शक्ति क्रोधित हो उस तांत्रिक के पास गई और बोली—"दुष्ट तूने आज एक सन्त का अहित करने भेजा जो मैं न कर पाई—अब मैं तेरे पास से जा रही हूँ।" सुबह हुई। सूरज निकला। गुरु जी उठे और बोले-"अरे बालक तू तो जिन्दा बैठा है तुझे तो इस समय तक मर जाना चाहिए।" तब तक शिष्य गुरु की शक्ति समझ चुका था।* *उसकी अश्रुधारा बहने लगी और गुरु के चरणों को धोने लगा। तभी वह तांत्रिक गुरु जी के चरणों में आकर गिर गया। गुरु जी बोले-"हे तांत्रिक ! तेरे तीसरे प्रश्न का उत्तर यह है कि होनी को भी सच्चा सन्त टाल सकता है।" सच ही कहा है कि* *"जाको राखे साइयाँ मार सके नहिं कोइ। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होइ।।"* *🙏🌹🌸 राधे राधे 🌸🌹🙏*
Comments (12)

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 3, 2025
जय श्री राधे कृष्णा जी 🙏 शुभ रात्री जी 🙏

RAKESH SHARMA OM NAMH SHIVAY 🥀🚩
Oct 3, 2025
राधे कृष्णा जी का असीम स्नेह अपार आशीर्वाद कृपा सदेव आप और परिवार पर बना रहे हार्दिक शुभकामनाएं से मधुयमिनी शुभ रात्रि वंदन एवम स्नेहिल सादर नमन 🙏🙏

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 3, 2025
शुभ रात्री भाई जी 🙏

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 3, 2025
शुभ रात्री बेहन जी 🙏

Asha Bakshi
Oct 3, 2025
शुभ रात्री वंदन भाई जी 🙏🙏🙏

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 3, 2025
जय श्री राधे कृष्णा जी 🙏 🌹

Asha Bakshi
Oct 3, 2025
जय श्री कृष्ण राधे राधे 🌺🌺🌹🌹💐🌸🌷

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 3, 2025
जय श्री राधे कृष्णा जी 🙏 शुभ रात्री भाई जी 🙏

Radhe Radhe
Oct 3, 2025
🌹🌹 जय श्री कृष्ण जी,कान्हा जी की कृपा दृष्टि सदैव आप पर बनी रहे।। आपका आने वाला पल खुशियों से भरारहे।। धन्यवाद *_*जी भाई जी*_* अति सुंदर पोस्ट जी।।🌹🌹
