MyMandirInstall

27.7.2026 *"पति पत्नी, भाई बहन, दो भाई, दो बहनें, दो मित्र, ग्राहक और व्यापारी अथवा कोई भी दो व्यक्ति जब आपस में मिलकर रहते हैं, तो उनमें अच्छा गहरा संबंध होना चाहिए। तभी उन्हें सुख मिल सकता है।"* यह गहरा संबंध तभी बन पाता है, जब दोनों को आपस में एक दूसरे पर विश्वास हो। *"यदि दोनों को एक दूसरे पर संशय हो, अथवा दो में से किसी एक व्यक्ति को भी दूसरे पर संशय हो, तो उनका संबंध गहरा विश्वसनीय और सुखदायक नहीं हो सकता।"* अतः सुखदायक लंबे समय तक गहरा संबंध बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर *"विश्वास होना अत्यंत आवश्यक है।"* और इस विश्वास का रहस्यमय कारण यह है कि *"वे दोनों व्यक्ति ईमानदार हों। एक दूसरे को धोखा न दें। छल कपट न करें।जैसा मन में हो, वैसा ही अपनी वाणी और अपना शारीरिक व्यवहार रखें।"* *"संसार में जो लोग भी इस प्रकार का व्यवहार रखते हैं, अथवा रखेंगे, उनके संबंध बहुत अच्छे गहरे लंबे समय तक चलने वाले तथा सुखदायक होंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (1)