
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
107 days ago
*📜 विश्व परिवार दिवस 15 मई, इतिहास, महत्व 📜* मनाया जाता है। बताना चाहेंगे इस दिवस को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी। वहीं इस दिन को पहली बार 15 मई, 1994 में मनाया गया था। विश्व परिवार दिवस एक वार्षिक उत्सव है जो परिवारों के महत्व और समाज में उनकी भूमिका का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। विश्व परिवार दिवस या अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को परिवार की अहमियत बताना है। एक खुशहाल और स्वस्थ परिवार समाज और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह दिन परिवार को आपसी मतभेद भुलाकर प्यार से साथ रहने के लिए प्रेरित करता है। *अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस 20226 की थीम* 2026 को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Day of Families) की₹ आधिकारिक थीम *"परिवार, असमानताएं और बाल कल्याण" (Families, Inequalities and Child Wellbeing)* है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा घोषित यह विषय मुख्य रूप से निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित है * :असमानताओं को कम करना: समाज और परिवारों के बीच मौजूद सामाजिक-आर्थिक भेदभाव को समाप्त करना। * बाल विकास को बढ़ावा: बच्चों के बेहतर भविष्य, स्वास्थ्य और उचित मानसिक व शारीरिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना। * परिवार-केंद्रित नीतियां: दुनिया भर की सरकारों से ऐसी नीतियां बनाने और निवेश करने का आह्वान करना जो सीधे तौर पर पारिवारिक कल्याण से जुड़ी हों। *विश्व परिवार दिवस का इतिहास* वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में परिवार के महत्व पर चर्चा की गई और इस दिन के महत्व को समझाने के लिए एक दिन समर्पित किए जाने पर विचार किया गया। वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 15 मई के दिन को हर साल विश्व परिवार दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया। वर्ष 1994 में पहली बार 15 मई के दिन विश्व परिवार दिवस *विश्व परिवार दिवस का महत्व* * परिवार की भूमिका के बारे में लोगों को बताना: परिवार समाज की बुनियादी ईकाई होता है। विश्व परिवार दिवस के मौके पर लोगों को परिवार की भूमिका के बारे में बताया जाता है, जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण होता है। * जागरूकता बढ़ाना: विश्व परिवार दिवस का उद्देश्य परिवार के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना होता है। * सामाजिक विषयों को सम्बोधित करना: विश्व परिवार दिवस का उपयोग गरीबी, भेदभाव और हिंसा जैसी घटनाओं के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है क्योंकि ये विषय परिवारों को भी प्रभावित करते हैं। *विश्व परिवार दिवस* विश्व परिवार दिवस को मनाए जाने के पीछे का कारण दुनिया भर के लोगों को उनके परिवार के साथ जोड़ना और परिवार से संबंधित विषयों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना होता है। विश्व परिवार दिवस सामाजिक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का एक मौका है। यह परिवार केंद्रित नीतियों और कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का एक मच है। विश्व परिवार दिवस लोगों को उनके परिवार के साथ समय बिताने और घूमने फिरने एवं जश्न मनाने का एक अवसर प्रदान करता है।

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
