MyMandirInstall

12.7.2026 जब व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चलता है, और वह गिरना नहीं चाहता, तो इसके लिए दो बातें आवश्यक होती हैं। *"पहली -- मोटरसाइकिल चलती रहे, रुकनी नहीं चाहिए। और दूसरी बात -- यदि व्यक्ति मोटरसाइकिल का संतुलन बनाए रखे, तो मोटरसाइकिल नहीं गिरेगी।"* इसी प्रकार से व्यक्ति को जीवन में अपने स्तर से पतित नहीं होना चाहिए। इसके लिए भी दो बातें आवश्यक हैं। *"एक -- व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य की ओर चलता रहे, रुके नहीं। और दूसरी बात -- चलते हुए अपने मन बुद्धि इंद्रियों और शरीर का संतुलन बनाए रखें।"* क्योंकि जीवन में हानि लाभ सुख-दुख मान अपमान भूख प्यास गर्मी ठंडी आदि इस प्रकार की विपरीत परिस्थितियां आती रहती हैं। *"तब जो व्यक्ति सावधान नहीं रहता, उसका संतुलन खो जाता है। जब उसका संतुलन खो जाता है, तो वह अनुचित क्रियाएं कर बैठता है। तब उसका पतन हो जाता है। उस पतन से बचने के लिए उसे सावधान रहना होगा।" "जब ऐसी विपरीत परिस्थितियां आवें, तो अपने मन बुद्धि इंद्रियों और शरीर का संतुलन बनाए रखें। क्रोध लोभ ईर्ष्या द्वेष अभिमान आदि दोषों में फंस कर अपना संतुलन न खोएं। जो व्यक्ति ऐसा करेगा, वह जीवन में पतित होने से बच जाएगा, तथा उत्तम कर्मों को करते हुए वह अपने जीवन में सफल हो जाएगा। और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य पर पहुंच जाएगा।"* *"आशा है, आप भी ऐसा ही करेंगे। इससे आपका जीवन भी संतुलित रहेगा। आपका पतन नहीं होगा, और आप अपने जीवन में लगातार उन्नति करते जाएंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (1)

Rama Devi Sahu

Rama Devi Sahu

Jul 12, 2026

*ॐ सूर्या नारायण्य नमः 🙏🌞* *शुभ प्रभात जी* सूरज देव की पहली किरण के साथ आपका दिन मंगलमय हो ✨ *आज का सुविचार:* _जैसे सूरज बिना भेदभाव के सब पर रोशनी करता है, वैसे ही आप भी अपना काम ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से करें।_ _फल की चिंता मत करो, कर्म करते रहो। रोशनी खुद रास्ता बना देगी।_ *आज का आशीर्वाद:* *सूर्य देव* आपको आरोग्य, तेज, यश और सकारात्मक ऊर्जा दें। आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और हर अंधकार दूर हो। जो भी काम हाथ लगाएं उसमें सफलता मिले 🙏 *मंत्र:* _ॐ घृणि सूर्याय नमः_ आज सुबह एक बार सूर्य को जल अर्पित करना न भूलें। आपका दिन शुभ और ऊर्जा से भरा रहे जी 🌼