
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
192 days ago
*स्वदेशी युद्धक विमान - तेजस* तेजस भारत द्वारा निर्मित किया गया एक हल्का एवं विभिन्न प्रकार की भूमिका निभाने वाला युद्धक विमान है. इसे हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित किया गया है. जनवरी 2001 में पहली बार इस स्वदेशी युद्धक विमान ने आकाश में उड़ान भरी थी. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 2003 में इसे ‘तेजस’ नाम दिया था. इस विमान में आधुनिक तकनीक वाले रडार लगाए गए हैं. इस कारण तेजस एक समय पर 10 लक्ष्यों पर निशाना साधने में सक्षम है. साथ ही यह न्यूनतम स्थान पर उतरने में भी सक्षम है. इस विमान की रचना 'रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग' के तहत संचालित 'वैमानिकी विकास एजेंसी' द्वारा तैयार की गई है. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🇮🇳*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
