MyMandirInstall

24.10.2026 *"यदि कोई व्यक्ति आप पर उपकार करता है, और आप उसका उपकार स्वीकार करके बड़ी सभ्यता और नम्रता से उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात है।"* परंतु इतना करने से ऐसा नहीं मान लेना चाहिए, कि इससे आपका भविष्य सुरक्षित हो गया। *"अपने भविष्य को सुरक्षित और सुखदायक बनाने के लिए आपको अभी और नया परिश्रम भी करना होगा।"* *"यदि आप पूरी श्रद्धा एवं बुद्धिमत्ता से पूरा परिश्रम भी करेंगे, तब आपका भविष्य सुरक्षित होगा। अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐसा ही करें।"* --- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!