
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
226 days ago
*जल महल, राजस्थान* राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में मान सागर झील के मध्य अवस्थित जल महल स्थापत्यकला एवं उन्नत प्रावैधिकी का अप्रतिम उदाहरण है. लाल बलुआ पत्थर से निर्मित इस महल को 18वीं शताब्दी में महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा अश्वमेध यज्ञ के उपरांत बनवाया गया था. आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पांच तलों का यह महल झील में जल की अधिकता होने पर चार तलों तक डूब जाता है, जिसके पश्चात केवल शीर्ष तल ही दिखाई देता है. पर्यटकों एवं वास्तुकला के प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थान है, जहाँ बड़ी संख्या लोग पर्यटन के लिए जाते हैं. *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
