
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
16 days ago
*🕉️अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को भोग में क्या चढ़ाएं?🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦हरियाली तीज 2026 का त्योहार शनिवार, 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।* *पूजा में भगवान को भोग अर्पित करने की भी विशेष परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा और सात्विक भाव से चढ़ाया गया भोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि हरियाली तीज के त्योहार पर शिव-पार्वती को क्या भोग लगाएं।* *📿घीवर का भोग* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* हरियाली तीज पर घीवर का विशेष महत्व माना जाता है। खास तौर पर राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों में यह मिठाई बहुत लोकप्रिय होती है। सावन और तीज के अवसर पर घरों में घीवर जरूर बनाया या मंगाया जाता है। पूजा के बाद इसे शिव-पार्वती को भोग के रूप में अर्पित किया जा सकता है। *📿खीर जरूर चढ़ाएं* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* दूध और चावल से बनी खीर को हिंदू धर्म में सात्विक प्रसाद माना जाता है। हरियाली तीज की पूजा में खीर बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाया जा सकता है। खीर बनाते समय साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। *📿सूजी का हलवा* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* हरियाली तीज पर सूजी का हलवा भी भोग में शामिल किया जा सकता है। इसे देसी घी, सूजी और चीनी से तैयार करके भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें। आप इसमें थोड़े मेवे भी डाल सकती हैं। *📿माता पार्वती को चढ़ाएं मालपुआ* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* माता पार्वती को मालपुआ अतिप्रिय है। यह तीज के पारंपरिक पकवानों में भी शामिल है। घर पर बने मालपुए को भगवान शिव और माता पार्वती के सामने भोग के रूप में रखा जा सकता है। *🛑अत: हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को जो भी भोग चढ़ा रहे हैं श्रद्धा और शुद्धता के साथ चढ़ाएं।* *🕉️#ऊँ_सांब_सदा_शिवाय_नम:🕉️* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
