
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
249 days ago
24.12.2025 जीवन में उन्नति करना कौन नहीं चाहता? सुखी होना कौन नहीं चाहता? सब चाहते हैं। इसके बहुत सारे उपाय हैं। उनमें से एक उपाय यह भी है, कि *"आप जैसी संगति करेंगे वैसा आपको फल मिलेगा।"* *"तो जीवन में उन्नति करने और सुखी होने के लिए बुद्धिमानों की संगति करनी चाहिए। चाहे प्रतिदिन 1 या 2 घंटा आप बुद्धिमानों के साथ रहें। चाहे वर्ष में 2 या 4 बार, 5/7 दिन बुद्धिमानों के साथ रहें। जैसी अनुकूलता हो, वैसा करें। परन्तु कुछ समय बुद्धिमानों के साथ अवश्य रहें।"* *"उनके साथ रहने पर, उनके उठने बैठने खाने पीने लेने देने आदि क्रियाओं को देखने से तथा उनसे बात-चीत करने से आपको बहुत बातें उनसे सीखने को मिलेंगी, कि "कैसे विचार करना चाहिए। कैसे बोलना चाहिए। क्या करना चाहिए। क्या नहीं करना चाहिए। उनकी योजनाओं को जानने से और उनके आचरण को देखने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"* *"फिर यदि आप बुद्धिमान और सत्यग्राही होंगे, तथा वास्तव में जीवन में उन्नति करना चाहते होंगे, तो निश्चित रूप से उन बुद्धिमानों के साथ रहकर आप उन से बहुत सा ज्ञान धारण करेंगे, तथा उनके उत्तम उत्तम कार्यों का अनुकरण करेंगे।"* इसका परिणाम यह होगा, कि *"कुछ पुरुषार्थ करने पर कुछ समय बाद आप स्वयं भी पहले से अधिक बुद्धिमान बन जाएंगे, और बहुत अधिक सुखी हो जाएंगे।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
