MyMandirInstall

*पूरे ब्रह्माड में सबसे बड़ा कौन है।* *एक बार श्रीकृष्ण के साथ वन में विचरण करते हुए अर्जुन के मन में एक प्रश्न आया!* *उसने जिज्ञासावश श्रीकृष्ण की तरफ देखा। श्रीकृष्ण ने मुस्कुराते हुए कहा "हेपार्थ! क्या पूछना चाहते हो? पूछो।अर्जुन ने पूछा"हे माधव!पूरे ब्रह्माड में सबसे बड़ा कौन है?"* *श्री कृष्ण ने कहा, पार्थ! सबसे बड़ी तो धरती ही दिखती है पर इसे समुद्र ने घेर रखा हैं मतलब यह बड़ी नहीं । समुद्र को भी बड़ा नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसे तो अगस्त्य ऋषि ने पी लिया था, इसका मतलब अगस्त्य ऋषि बड़े हैं, पर वे भी आकाश के एक कोने में चमक रहे हैं। इसका मतलब आकाश बड़ा हैं!* *पर इस आकाश को भी मेरे वामन अवतार ने अपने एक पग में नाप लिया था। इसका मतलब सबसे बड़ा मैं ही हूँ ! परंतु मैं भी बड़ा कैसे हो सकता हूँ, क्योंकि मैं अपने भक्तों के ह्रदय में वास करता हूँ। अर्थात सबसे बड़ा मेरे भक्त का ह्रदय है।* *👏🚩जय श्री राधे कृष्णा हरे हरे🚩👏*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!