
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
1 day ago
19.9.2026 नीतिकारों ने ऐसा बताया है, कि *"मनुष्य को आगे बढ़ना चाहिए। सारी दुनिया से जीतने की इच्छा रखनी चाहिए, और जीत भी जाना चाहिए। खूब बड़ा व्यक्ति बनाना चाहिए। परंतु उनके सामने सदा छोटे ही रहना चाहिए, जिनके कारण से वह मनुष्य बड़ा बनता है।"* *"ऐसे तीन लोग हैं, माता-पिता और गुरुजन। उनके सामने तो सदा छोटे ही रहना चाहिए। इसी में आनन्द है। जो लोग इस रहस्य को जानते हैं, वे सदा अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करते हैं, तथा सदा आनंदित रहते हैं।"* *"परंतु जो दुरभिमानी लोग हैं, वे इस आनन्द को क्या समझेंगे? वे कभी नहीं समझ पाएंगे।"* *"अतः आप कितने भी बड़े बन जाएं, तब भी अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें, और सदा आनंद में रहें।"* --- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़ गुजरात।"*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
