
SHREE SHARMA
214 days ago
❤️रामस्य ईश्वर: स: रामेश्वर: ❤️ या ❤️राम ईश्वरो यस्य सः रामेश्वरः❤️ या ❤️रामश्चासौ ईश्वरश्च, रामेश्वरः ❤️ 🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏 रामेश्वरम् के ज्योतिर्लिंग की स्थापना श्री राम ने रामसेतु बनाने से पहले की थी l जब महावीर हनुमान जी ने उनके द्वारा दिए गए शिव लिंग के इस नाम का मतलब पूछा तो भगवान् राम ने शिव जी के नवीन स्थापित ज्योतिर्लिंग के स्वयं द्वारा दिए इस नाम की व्याख्या में कहा- 🙏🌹रामस्य ईश्वर: स: रामेश्वर🌹🙏 अर्थात जो श्री राम के ईश्वर हैं वही रामेश्वर हैं l 🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀 बाद में जब रामसेतु बनने की कहानी भगवान् शिव, ने देवी माता सती को सुनाई तो बोले के प्रभु श्री राम ने बड़ी चतुराई से रामेश्वरम नाम की व्याख्या ही बदल दी l माता सती ने पूछा, ऐसा कैसे हुआ ? तब देवाधिदेव महादेव ने रामेश्वरम नाम की व्याख्या करते हुए उच्चारण में थोड़ा सा अन्तर बताया- 🙏🌹राम ईश्वरो यस्य सः रामेश्वर🌹🙏 यानि श्री राम जिसके ईश्वर हैं वही रामेश्वर है l 🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀 ब्रह्माजी ने आकर कहा- रामेश्वर का सही अर्थ मैं करता हूँ- 🙏🌹"रामश्चासौ ईश्वरश्च, रामेश्वरः" 🌹🙏 जो राम हैं वो ईश्वर है, जो ईश्वर है वो शंकर है, नाम भिन्न है लेकिन है तो एक ही, राम ही कृष्ण हैं, कृष्ण ही नारायण् है और वही शिव हैं।। 🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

Comments (2)

Rama Devi Sahu
Jan 28, 2026
🙏🔱 Jai Ho Baba Bhole Nath ki 🔱🙏

R k jangid phulera Jaipur
Jan 28, 2026
जय भोलेनाथ जी की 🙏
