
Rama Devi Sahu
332 days ago
.🏹 रावण हमसे मरता क्यों नहीं ? ~~~~~~~~~~ सदियों की लोक-परम्परा में यह नीति-वाक्य दोहराया जाता रहा है .. "रामादिवत् वर्तितव्यं न तु रावणादिवत्" राम जैसा आचरण करना चाहिए, रावण जैसा नहीं. ❗ इसके बाद भी ❗ रावण जैसे लोगों की संख्या बढ़ती ही गई, और राम जैसे लोग, लगातार घटते जा रहे हैं. पता नहीं क्यों ? न तो नीतिशास्त्र काम आ रहे है, न वे धर्मशास्त्र, जिनकी नींव पर हमारी सभ्यता व संस्कृति खड़ी है. 🏹 दशहरा आता है, और रावण-दहन की रस्म के बाद वह फिर उसी नेपथ्य में चला जाता है, जहाँ से रावण के असंख्य चेहरे अपने चिर-परिचित अट्टहास के साथ झाँकते हुए दिखाई देने लगते हैं. रावण हमसे मरता नहीं, क्योंकि हमारे भीतर राम नहीं है. हमने न तो सत्य के साथ खड़ा होना सीखा, और न ही अब हममें वह युद्ध लड़ने की ताकत है, जो अधर्म और असत्य को चारों खाने चित कर दे. थोड़े से सुख के लिये ★ हम अपने आपको बेच देते हैं, ◆ छोटी-मोटी सुविधाओं के लिये सच को ठेंगा दिखा कर झूठ को सहला आते हैं. शबरी और निषाद की सरलता को अब हम कहाँ ढूँढे ? वह जटायु अब किस पथ पर मिले, जो स्त्री की लज्जा के लिये प्राणोत्सर्ग कर दे, वह युद्ध अब कहाँ, जिसमें वानरों की सेना अपनी शक्ति जाने बिना राम के लिये खप गई. हमारे भीतर राम नहीं होने के खतरे ये हैं कि हम ... ◆ सत्य से कोसों दूर हैं, ◆ दया और करुणा हममें बची नहीं, ◆ मर्यादाएँ तार-तार हो रही हैं, ◆ झूठ अपनी जीत का डंका बजा रहा है, ❌ अब अयोध्या का नहीं, उस लंका का ही विस्तार हो रहा है, जिसका दहन किया कभी हनुमान ने, और जिसे कभी राम के कोप का भाजन होना पड़ा. ★ रावण हमसे मरता नहीं, ★ और हम रावण का पुतला फूँक कर राम होने का भ्रम पाल कर बैठे हुए हैं. रावण हमसे मरता नहीं, और हम विजय के उल्लास में ढोल पीट रहे हैं, नाच रहे हैं ~ गा रहे हैं. रावण सचमुच मर जाता, तो हमें उसका पुतला जलाने की क्या आवश्यकता पड़ती ? रावण मर जाता तो छल-प्रपंच रचने वाले, पराई स्त्री पर दृष्टि डालने वाले, मिथ्या अभिमान में चूर असुरों का ऐसा बोल-बाला नहीं होता, जैसा अभी है. राम ने जब रावण का संहार किया, तब जो विजय मिली थी वह पशुता पर मनुष्यता की विजय थी, सत्य की विजय थी, धर्म की विजय थी, आस्था और आत्मशक्ति की विजय थी. युग-युगान्तर में जो रावण मरता है, उसके उल्लास को स्मृतियों में जीवित बनाये रखना चाहिए, और इसीलिये प्राचीन ऋषियों ने यह अनुपम दशहरा हमें उपहार में दिया. इस त्यौहार की भीतरी चमक बनाये रखने के लिये उन्होंने शक्तिपूजा का विधान रचते हुए हमें नवरात्रि की नौ पवित्र तिथियाँ भी दीं. नवरात्रि हमारे अंदर के कलुष को धो डालती है, हमारी चेतना को निर्मल बनाती है, प्राणों की चौकी पर महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती को आसीन कर हमें वे सब अस्त्र-शस्त्र सौंपती है, जो जीवन-संग्राम में आने वाले काम, क्रोध, लोभ और मोह के रावण सहित अगणित दुष्ट असुरों से निपटने के लिये नितान्त आवश्यक है. इन दिनों में अर्जित शक्ति को सहेजना होता है. वह गर्व की मस्ती में झूम कर व्यर्थ कर देने के लिये नहीं है. फिर जब रावण सामने खड़ा होगा, तब आप या तो दुम दबा कर भाग खड़े होंगे, या सदा के लिये उसी के हो जाएंगे. 🏹🙏 वंदे पुरुषोत्तम 🙏🏹 ┅━❀ ★ 卐 ॐ 卐 ★ ❀━┅ ┄┅════❁ 🙏 ❁════┅┄ ︵︷︵︷︵︷︵︷︵︷︵ 🌹 ꧁!! राम राम जी !!꧂ 🌹 .

Comments (10)

Rama Devi Sahu
Oct 2, 2025
Vijaya Dashmi or Visarjan ki Maha Uchav pr Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Shri Ram Ji ki Aasirbad se Aap or Aap ke Pure Parivar ka Jeevan Sukad or Mangalkari Ho 🙏 Jai Siya Ram ji ki 🙏🙏🌹

Rama Devi Sahu
Oct 2, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Vijaya Dashmi or Visarjan ki Maha Uchav pr Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Shri Ram Ji ki Aasirbad Aap or Aap ke Pure Parivar ka Jeevan Sukad or Mangalkari Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Oct 2, 2025
Comment or Prashansa krne ke liye Bahut Bahut Dhanyawad or Aabhar Vyakt krta hu....❤️🥀🥀

Rama Devi Sahu
Oct 2, 2025
Navaratri bhi Chal gayi or Visarjan bhi Ho Gaya...! Mata Rani or Prabhu Shri Ram Ji Neeti or Aadarsh ki Parakastha Hame Sikhna Chahiye...!! Jai Ho Mata Rani ki or Prabhu Shri Ram Ji ki...🙏🙏🌹

Rama Devi Sahu
Oct 2, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Vijaya Dashmi or Visarjan ki Maha Uchav pr Hardik Shubhkamnaye ke Sath Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan Shri Ram Ji ki Aasirbad se Aap or Aap ke Pure Parivar ko Hamesha Mangal Rakhe or Swastha Surakshit Rakhe 🙏 Aap ka Har Pal Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
Oct 2, 2025
जय श्री राम 🙏 बहुत अच्छा लेख है बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति है जी शुभ रात्री जी 🙏

प्रेम कुमार
Oct 2, 2025
🌹अति सुन्दर 🌹🌹 जय श्री राम 🌹🌹 विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🌹 शुभ रात्रि वंदन बहना 🌹🌹

Saumya Sharma
Oct 2, 2025
बहुत ही सुन्दर, बेहतरीन लेख 👌👌👌 के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद बहना जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Oct 2, 2025
माता रानी के विसर्जन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌹☺️ माता रानी की कृपा आप सपरिवार पर सदैव ही बनी रहे बहन जी 🙏🌹☺️

Saumya Sharma
Oct 2, 2025
जय श्री राम 🙏 असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और पाप पर पुण्य की विजय महापर्व विजयादशमी दशहरे की हार्दिक बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं मेरी प्यारी बहन 🙏🌹☺️
