MyMandirInstall

7.8.2026 दिन में एक व्यक्ति डॉक्टर के अच्छे कपड़े पहनकर हॉस्पिटल में चिकित्सा करता है। और रात को वह कपड़े उतार कर सोने के लिए कुछ पुराने कपड़े पहन लेता है। *"क्या कपड़े बदल लेने से अर्थात रात को सोते समय पुराने कपड़े पहन लेने से उसकी योग्यता कम हो जाती है? बिल्कुल नहीं।"* ऐसे ही यदि आपके पास व्यवसाय करते समय अच्छे कपड़े हैं, तो बहुत अच्छा। पहनिए। *"और यदि वे कपड़े पुराने हो जाएं, और पैसे की कुछ कमी हो, नए कपड़े नहीं खरीद पा रहे, तो कुछ दिन वे पुराने कपड़े भी पहनने में कोई संकोच या शर्म का अनुभव न करें।" "क्योंकि पुराने कपड़े पहनने से भी आपकी योग्यता कम नहीं हो जाती। जब पैसे आ जाएं, तब नए कपड़े खरीद लें।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Post media

Comments (1)

सविता

सविता

Aug 7, 2026

Radhe radhe 🙏🌹