MyMandirInstall

15.9.2026 *"शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहे और मन शांत रहे। यदि ये दोनों मूल्यवान वस्तुएं आपके जीवन में हैं, तो आपका जीवन सफल है।"* *"यदि आपका शरीर स्वस्थ नहीं है, तो आप कुछ विशेष कार्य नहीं कर पाएंगे। और यदि मन अशांत है चंचल है या खिन्न है, तो भी किसी कार्य में मन न लगने से आपको जीवन में विशेष सफलता नहीं मिल पाएगी।"* *"इसलिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखें। प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा व्यायाम अवश्य करें।खान-पान में संयम रखें। शुद्ध शाकाहारी भोजन खाएं। ताज़ा भोजन खाएं, बासी भोजन खाने से बचें। अपनी प्रकृति के अनुकूल भोजन खाएं। किसी वैद्य जी से परामर्श करें। वात पित्त कफ में से आपकी कौन सी प्रकृति है, वे आपको बता देंगे। और उनके परामर्श से ही भोजन खाएं। समय पर खाएं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।"* *"मन को शांत प्रसन्न रखने के लिए-- 15/20 मिनट सुबह और ऐसे ही 15/20 मिनट शाम को प्रतिदिन ईश्वर का ध्यान करें। मन को शुद्ध करें। राग द्वेष आदि दोषों से बचें। गंदी फिल्मों और गंदे उपन्यासों से बचें। तब आपका मन शुद्ध और प्रसन्न रहेगा। तब आप अपने मन को अपने कार्यों में एकाग्र कर पाएंगे। और तभी आपको जीवन में विशेष सफलता मिल पाएगी।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक निदेशक दर्शन योग महाविद्यालय रोजड़ गुजरात।"*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!