
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
108 days ago
15.5.2026 कुछ लोग बड़ी-बड़ी इच्छाएं करते हैं, बड़ी-बड़ी योजनाएं मन में रखते हैं। उनकी महत्वाकांक्षा बहुत अधिक होती है। परंतु वे लोग यह भूल जाते हैं कि *"हमारा सामर्थ्य शक्ति इतना नहीं है, कि हम इन इच्छाओं को पूर्ण कर सकें।"* ऐसे लोग धीरे-धीरे डिप्रेशन में चले जाते हैं, और अपना बहुमूल्य जीवन खो देते हैं। ऐसी भूल नहीं करनी चाहिए। *"कोई भी योजना बनाने से पहले, कोई भी इच्छा उत्पन्न करने से पहले अपनी योग्यता और क्षमता का परीक्षण करना चाहिए, कि मुझ में कितनी योग्यता और क्षमता है? उसके अनुसार ही व्यक्ति को इच्छाएं और योजनाएं बनानी चाहिएं।यदि वह ऐसा करेगा, तो वह दुखी परेशान नहीं होगा, डिप्रेशन में नहीं जाएगा। और अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में और योजनाओं को पूरा करने में वह सफल होगा। इस प्रकार से उसको जीवन में सफलता मिलेगी और उसका आनन्द बढ़ेगा।"* ---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."*

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
