MyMandirInstall

*रुकूना रथयात्रा–लिंगराज का अनोखा उत्सव 🚩* ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर से निकलने वाली रुकूना रथयात्रा एक प्राचीन और विशिष्ट परंपरा है। यह उत्सव अशोकाष्टमी के दिन आयोजित होता है, यह भगवान लिंगराज (हरिहर स्वरूप) भव्य रथ पर सवार होकर रथयात्रा के लिए निकलते है। इस रथयात्रा की विशेष बात है कि रथ वापसी के समय मुड़ता नहीं, बल्कि उसी दिशा में पीछे की ओर खींचा जाता है, इसी कारण इसे "रुकूना" (न मुड़ने वाला) खा जाता है। यह परंपरा इसे अन्य रथयात्राओं से अलग बनाती है। हजारों श्रद्धालु रथ को खींचते हुवे भगवान के दर्शन करते है और उत्सव में सहभागी बनते है। *मेरी संस्कृति…मेरा देश…मेरा अभिमान 🚩*

Post media

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!