
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
145 days ago
卐~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~卐 🌞दिनांक - 07 अप्रैल 2026 ⛅दिन - मंगलवार ⛅विक्रम संवत् - 2083 ⛅अयन - उत्तरायण ⛅ऋतु - वसंत ⛅मास - वैशाख ⛅पक्ष - कृष्ण ⛅तिथि - पञ्चमी शाम 04:34 तक तत्पश्चात् षष्ठी ⛅नक्षत्र - ज्येष्ठा प्रातः 05:54 अप्रैल 08 तक तत्पश्चात् मूल ⛅योग - व्यतीपात शाम 04:17 तक तत्पश्चात् वरीयान् ⛅राहुकाल - दोपहर 03:37 से शाम 05:11 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅सूर्योदय - 06:14 ⛅सूर्यास्त - 06:45 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में ⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:28 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:54 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) ⛅निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:06 से मध्यरात्रि 12:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) 🌥️विशेष - पञ्चमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) 🔹बाल कटवाने का सही तरीका🔹 🔸शास्त्रों के ज्ञान को लोग भूलते जा रहे हैं अतः आज चिंता, दुःख, परेशानी, अवसाद आदि बढ़ते जा रहे हैं। पूज्य जी ने शास्त्रों का दोहन कर कई जीवनोपयोगी विधियों के ज्ञान से समाज को लाभान्वित किया है । इनमें क्षौर कर्म भी आता है । पूज्य श्री कहते हैं- "हमारे शास्त्रों ने मुंडन कब करना चाहिए, बाल कब कटवाने चाहिए वह भी खोज लिया है । 🔸रविवार को जो लोग मुंडन कराते हैं अथवा बाल कटवाते हैं, उनके धन, बुद्धि और धर्म की हानि होती है, ऐसा लिखा है । रविवार आदि के दिन बाल कटवा तो लेते हैं, परवाह नहीं करते हैं लेकिन बेचारों के जीवन में उन ग्रहों का कुप्रभाव तो देखने में आता ही है । 🔸सोमवार को अगर क्षौर कर्म कराते हैं तो शिवभक्त की भक्ति की हानि होती है लेकिन शिवभक्त नहीं हैं तो सोमवार को मुंडन, बाल कटाने से कोई हानि नहीं है । पुत्रवान को भी इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए । 🔸मंगलवार को आयुष्य क्षीण होता है । 🔸बुधवार को धन-लाभ होता है । 🔸गुरुवार को करायें तो मान और लक्ष्मी अथवा धन-दौलत में बरकत क्षीण होने लगती है । 🔸अगर शुक्रवार को क्षौर कर्म कराते हैं तो धन-लाभ व यश-लाभ बढ़ता है । 🔸 और शनिवार को कराते हैं तो आयुष्य क्षीण होता है, अकाल मृत्यु अथवा दुर्घटना का भय रहेगा ।" ▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬ 🚩जय श्री राम🚩 🚩धर्मो रक्षति रक्षितः 🇮🇳हिन्दू राष्ट्र भारत

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
