
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
190 days ago
*🎀 अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 🎀* *📜 21 फरवरी 📜* *17 नवंबर 1999 को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी।* दुनिया की उन भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए साल 2000 से प्रति वर्ष 21 फ़रवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया। किसी भी राष्ट्र या समाज के लिए अपनी मातृभाषा अपनी पहचान की तरह होती है। इसको बचाकर रखना बेहद आवश्यक होता है। *>> उद्देश्य <<* इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। यूनेस्को द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा से बांग्लादेश के भाषा आन्दोलन दिवस को अन्तरराष्ट्रीय स्वीकृति मिली। विश्व में 7,000 से अधिक भाषाएँ हैं, से प्रभावी भाषा भाषाएँ, 1635 भाषा भाषाएँ और 234 मान्य भाषाएँ भाषाएँ। आज का दिन हम सब अपनी-अपनी मातृभाषा के नाम करते हैं। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। *>>अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 थीम<<* "बहुभाषी शिक्षा पर युवाओं की आवाज़" (Youth voices on multilingual education)। *इतिहास और महत्व* *उत्पत्ति:* इस दिवस को मनाने का विचार बांग्लादेश की पहल थी। ऐतिहासिक घटना: यह दिन 1952 में ढाका (तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान) में अपनी मातृभाषा 'बांग्ला' के लिए आंदोलन करने वाले उन छात्रों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने पुलिस की गोलीबारी में अपनी जान गंवा दी थी। *घोषणा:* यूनेस्को (UNESCO) ने 17 नवंबर, 1999 को इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया और साल 2000 से इसे प्रतिवर्ष मनाया जाने लगा। *भारत में महत्व:* भारत सरकार भी नई शिक्षा नीति के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा के उपयोग पर जोर दे रही है ताकि भाषाई विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
