
Rama Devi Sahu
244 days ago
*🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक - 30 दिसम्बर 2025* *⛅दिन - मंगलवार* *⛅विक्रम संवत् - 2082* *⛅अयन - दक्षिणायण* *⛅ऋतु - शिशिर* *⛅मास - पौष* *⛅पक्ष - शुक्ल* *⛅तिथि - दशमी सुबह 07:50 तक, तत्पश्चात् एकादशी प्रातः 05:00 दिसम्बर 31 तक, तत्पश्चात् द्वादशी* *⛅नक्षत्र - भरणी रात्रि 03:58 दिसम्बर 31 तक तत्पश्चात् कृत्तिका* *⛅योग - सिद्ध रात्रि 01:02 दिसम्बर 31 तक तत्पश्चात् साध्य* *⛅राहुकाल - दोपहर 03:11 से शाम 04:31 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅सूर्योदय - 07:08* *⛅सूर्यास्त - 05:51 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅दिशा शूल - उत्तर दिशा में* *⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 05:21 से प्रातः 06:14 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:08 से दोपहर 12:51 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:03 दिसम्बर 31 से रात्रि 12:56 दिसम्बर 31 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)* *🌥️व्रत पर्व विवरण - तैलंग स्वामी जयंती, पौष पुत्रदा एकादशी* *🌥️विशेष - दशमी को कलंबी का शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)* *🔹औषधीय गुणों से परिपूर्ण : पारिजात🔹* *🔸पारिजात या हरसिंगार को देवलोक का वृक्ष कहा जाता है । कहते हैं कि समुद्र – मंथन के समय विभिन्न रत्नों के साथ – साथ यह वृक्ष भी प्रकट हुआ था । इसकी छाया में विश्राम करनेवाले का बुद्धिबल बढ़ता है । यह वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को भी हटाता है । इसके फूल अत्यंत सुकुमार व सुगंधित होते हैं जो दिमाग को शीतलता व शक्ति प्रदान करते हैं । हो सकते तो अपने घर के आसपास इस उपयोगी वृक्ष को लगाना चाहिए ।* *🔸पारिजात ज्वर व कृमि नाशक, खाँसी – कफ को दूर करनेवाला, यकृत की कार्यशीलता को बढ़ानेवाला, पेट साफ़ करनेवाला तथा संधिवात, गठिया व चर्मरोगों में लाभदायक है ।* *🔹औषधीय प्रयोग🔹* *🔸पुराना बुखार : इसके ७ - ८ कोमल पत्तों के रस में ५ – १० मि. ली. अदरक का रस व शहद मिलाकर सुबह – शाम लेने से पुराने बुखार में फायदा होता है ।* *🔸बच्चों के पेट में कृमि : इसके ७ – ८ पत्तों के रस में थोडा – सा गुड़ मिला के पिलाने से कृमि मल के साथ बाहर आ जाते हैं या मर जाते हैं ।* *🔸जलन व सुखी खाँसी : इसके पत्तों के रस में मिश्री मिला के पिलाने से पित्त के कारण होनेवाली जलन आदि विकार तथा शहद मिला के पिलाने से सुखी खाँसी मिटती हैं ।* *🔸बुखार का अनुभूत प्रयोग : ३० – ३५ पत्तों के रस में शहद मिलाकर ३ दिन तक लेने से बुखार में लाभ होता है ।* *🔸सायटिका व स्लिप्ड डिस्क : पारिजात के ६० – ७० ग्राम पत्ते साफ़ करके ३०० मि. ली. पानी में उबालें । २०० मि.ली. पानी शेष रहने पर छान के रख लें । २५ – ५० मि.ग्रा. केसर घोंटकर इस पानी में घोल दें । १०० मि.ली. सुबह – शाम पियें । १५ दिन तक पीने से सायटिका जड़ से चला जाता है | स्लिप्ड डिस्क में भी यह प्रयोग रामबाण उपाय है । वसंत ऋतू में ये पत्ते गुणहीन होते हैं अत: यह प्रयोग वसंत ऋतू में लाभ नहीं करता ।* *🔸संधिवात, जोड़ों का दर्द, गठिया : पारिजात की ५ से ११ पत्तियाँ पीस के एक गिलास पानी में उबालें, आधा पानी शेष रहने पर सुबह खाली पेट ३ महीने तक लगातार लें । पुराने संधिवात, जोड़ों के दर्द, गठिया में यह प्रयोग अमृत की तरह लाभकारी है । अगर पूरी तरह ठीक नहीं हुआ तो १० – १५ दिन छोडकर पुन: ३ महीने तक करें इस प्रयोग से अन्य कारणों से शरीर में होनेवाली पीड़ा में भी राहत मिलती है । पत्थकर आहार लें ।* *🔸चिकनगुनिया का बुखार होने पर बुखार ठीक होने के बाद भी दर्द नहीं जाता । ऐसे में १० – १५ दिन तक पारिजात के पत्तों का यह काढ़ा बहुत उपयोगी है ।* *🌞🚩🚩 *" ll जय श्री राम ll "* 🚩🚩🌞*

Comments (8)

Rama Devi Sahu
Dec 30, 2025
Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Jai Bajrangbali Hanuman 🙏 Subha Ratri Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad se Aap ke Pure Parivar Hamesha Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Ratri Sukhd or Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Dec 30, 2025
Dhanyawad Jii ❤️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Hanuman 🙏 Subha Ratri ❤️ Apne Khayal Rakhna 🌹🌹

R k jangid phulera Jaipur
Dec 30, 2025
जय सियाराम श्री राम प्रभु की कृपा आप पर सदैव बनी रहे 🙏

SHREE SHARMA
Dec 30, 2025
बिल्कुल शुद्ध भजन है

Rama Devi Sahu
Dec 30, 2025
🙏‼️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Jai Bajrangbali Hanuman 🙏 Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan Shri Ram or Bajarangi Hanuman Ji ki Aasirbad se Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Rama Devi Sahu
Dec 30, 2025
🙏‼️ Jai Shree Ram 🙏 Jai Siya Ram 🙏 Jai Bajrangbali Hanuman 🙏 Suprabhat Jii 🙏 Bhagwan ki Aasirbad se Aap Hamesha Khush Rahe Swasth or Surakshit Rahe 🙏 Aap ka Din Subha Mangalmay Ho 🙏🌹🌹

Sanjay Ahlawat
Dec 30, 2025
जय श्री राम जय बजरंगबली हनुमान सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो भगवान आपको खुश और स्वस्थ रखें 🙏

H.S.CHAHAR
Dec 30, 2025
🙏🌹जय सीताराम 🙏🌹जय बजरंगबली बहुत अच्छी पोस्ट भगवान आपको ऐसे ही ज्ञान का भंडार प्रदान करें आप ऐसे ही पोस्ट डालते रहे भक्तों के हित के लिए बहुत अच्छी पोस्ट है आपकी जय सीताराम 🌹🙏
