
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
245 days ago
_|| श्रीहरिः ||_ _श्रीभगवान का नाम_ _मन न लगे तो नाम-भगवान्से प्रार्थना करनी चाहिये - 'हे नाम-भगवन् ! तुम दया करो, तुम्हीं साक्षात् मेरे प्रभु हो; अपने दिव्य प्रकाशसे मेरे अन्तःकरणके अन्धकारका नाश कर दो। मेरे मनके सारे मलको जला दो। तुम सदा मेरी जिह्वापर नाचते रहो और नित्य-निरन्तर मेरे मनमें विहार करते रहो। तुम्हारे जीभपर आते ही मैं प्रेम-सागरमें डूब जाऊँ; सारे जगत् को, जगत्के सारे सम्बन्धोंको, तन-मनको, लोक-परलोकको, स्वर्ग-मोक्षको भूलकर केवल प्रभुके - तुम्हारे प्रेममें ही निमग्न हो रहूँ। लाखों जिह्वाओंसे तुम्हारा उच्चारण करूँ, लाखों-करोड़ों कानोंसे मधुर नाम-ध्वनिको सुनूं और करोड़ों-अरबों मनोंसे दिव्य नामानन्दका पान करूँ। तृप्त होऊँ ही नहीं। पीता ही रहूँ नाम-सुधाको और उसीमें समाया रहूँ।'_ _परम श्रद्धेय पूज्य श्रीभाई हनुमान प्रसाद पोद्दार जी महाराज_

Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!
