
Lal Singh 🇮🇳🇮🇳
52 days ago
*🕉️सावन में शिव पर चढ़ा दें ये ५ अनाजों की शिवा मुठ्ठी. बन जायेंगे सब बिगड़े काम !🕉️* 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱 *🪦सावन का महीना शिव भगवान को समर्पित है और माना जाता है कि इस माह में शिव की भक्ति करने से शीघ्र फल मिलता है और सभी समस्याओं का निवारण होता है. इस बार सावन ३० तारीख से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार ०३ जुलाई को पड़ रहा है.* *इस महीने में महादेव की विभिन्न तरीके से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किये जाते हैं. उसी में से एक तरीका है शिव मुट्ठी चढ़ाने का. मान्यता है कि इससे भगवान शिव अति प्रसन्न हो जाते हैं.* *यह पांच तरह की चीजें भगवान शिव पर चढ़ाने से भगवान आपके कष्टों का निवारण कर देते हैं और आपकी मनोकामना सिद्ध होती है. सावन में शिव मुट्ठी चढ़ाने की धार्मिक परंपरा सदियों से चली आ रही है. भगवान शिव को एक मुट्ठी अनाज चढ़ाया जाता है. पांच तरह के अनाज अपने मुट्ठी में भर के शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कि शिव मूठ्ठी में क्या-क्या चढ़ाया जाता है.* *📿१. अक्षत* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* सबसे पहले आता है अक्षत यानि कि चावल. सावन के महीने में भगवान को शिव को अक्षय अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है. अक्षत को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि भगवान शिव पर अक्षत चढ़ाने से धन-धान्य की की वृद्धि होती है. *📿२. काले तिल* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* दूसरा है काले तिल. मान्यताओं के अनुसार भगवान शंकर को काले तिल चढ़ाने से जीवन से विकार और जीवन में हो रही परेशानियों से निजात मिल जाती है. नकारात्मकता है तो वह भी काले तिल चढ़ाने से दूर हो जाती है. *📿३. गेंहू* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से सांसारिक सुखों में वृद्धि होती है साथ ही माना जाता है कि अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी या संतान संबंधी कोई भी परेशानी आ रही है, तो भगवान शिव को एक मुट्ठी गेहूं अर्पित करने से उन परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है. ध्यान रहे कि यह गेहूं साफ होने चाहिए. *📿४. खड़ी मूंग* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* चौथी है मूंग की दाल. भगवान शिव को हरी मूंग की दाल एक मुट्ठी अर्पित करने से आपके जीवन में रोग और शोकों से मुक्ति मिलती है. इससे सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है. हरी मूंग को बुद्ध का भी प्रतीक माना जाता है इसलिए अर्पित करने से आपके जीवन में मानसिक शांति आती है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं. *📿५. उड़द की दाल* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* सावन माह में शिव को उड़द की दाल की मुट्ठी भी चढ़ाई जाती है. मान्यता है कि यह धन, ऐश्वर्य और सुख समृद्धि को बढ़ाने वाली होती है और इससे सभी तरह के दुखों का नाश हो जाता है. *♿शिव मुट्ठी चढ़ाने का सही तरीका* *ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ* `सावन के पूरे महीने भी आप यह काम कर सकते हैं या फिर अगर आप सिर्फ सावन के सोमवार को शिव मुट्ठी चढ़ाना चाहते हैं तो ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन यह याद रहे यह पांच चीजें एक साथ मिलाकर नहीं चढ़ानी है बल्कि इन ५ अनाजों को एक-एक मुट्ठी करके आपको शिवलिंग पर अर्पित करना है. इसके बाद एक घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना मांगनी है.` *♿ #जय_महाकाल♿* 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱🔱

Comments (1)

सविता
Jul 9, 2026
om namah shivay 🙏🌹
